Friday, May 10, 2024
spot_img
HomeMCDConstruction Accident : Delhi Airport टर्मिनल-1 के पास निर्माणाधीन साइट पर हादसे...

Construction Accident : Delhi Airport टर्मिनल-1 के पास निर्माणाधीन साइट पर हादसे में 2 मजदूरों की मौत, 6 घायल

Construction

Construction Accident : दिल्ली हवाई अड्डे के टर्मिनल वन पर निर्माण का काम चल रहा था। इसी दौरान एक घटना हो गई, जिसमें 2 मजदूरों की मृत्यु हो गई।


दिल्ली दर्पण टीवी ब्यूरो 
नई दिल्ली।
दिल्ली के इंदिरा गांधी हवाई अड्डे के टर्मिनल वन के पास एक निर्माण स्थल पर दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि छह मजदूर घायल हो गए। इस घटना के बाद पुलिस ने एक एफआईआर दर्ज कर ली है और घटना की जांच की जा रही है।

जैसे ही हादसे की जानकारी स्थानीय प्रशासन को मिली तुरंत पुलिस छानबीन में जुट गई। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बता दें कि दिल्ली में पिछले 2 दिनों से बारिश हो रही है। इसी कारण राहत और बचाव कार्य में प्रशासन को परेशानी भी झेलनी पड़ी। वहीं अभी तक मृतक मजदूरों की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है। वहीं अभी तक घटना पर कोई विस्तृत बयान जारी नहीं किया गया है।

बता दें कि 30 सितंबर को सफदरजंग रेलवे स्टेशन पर भी इसी तरह का एक हादसा हुआ था। एक निर्माण स्थल पर लैंडस्लाइड होने से एक मजदूर करीब 40 फीट गड्ढे में फंस गया था। हालांकि फायर डिपार्टमेंट ने काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला था और अस्पताल में मजदूर की मृत्यु हो गई थी।

सफदरजंग रेलवे स्टेशन पर निर्माण का काम चल रहा था और निर्माण स्थल पर शमशेर नाम का एक मजदूर काम कर रहा था। अचानक सुबह 6:30 बजे लैंडस्लाइड होती है और मजदूर मलबे में फंस जाता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments