Thursday, May 2, 2024
spot_img
Homeदिल्ली NCRNoida Metro : तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, इस दिन 50 हजार से...

Noida Metro : तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, इस दिन 50 हजार से ज्यादा यात्रियों ने किया सफर

दिल्ली दर्पण टीवी ब्यूरो 

इससे पहले इसी महीने 14 अक्टूबर को नोएडा मेट्रो ने एक दिन में 48,852 लोगों की यात्रा के साथ अपना रिकॉर्ड बनाया था। एनएमआरसी ने यह भी बताया कि 26 सिंतबर को मेट्रो में 48,396 लोगों ने सफर किया था।
नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो ने अपने पुराने रिकॉर्ड को तोड़ अब नया रिकॉर्ड बनाया है। मंगलवार को नोएडा मेट्रो प्रबंधन ने बताया कि पहली बार नोएडा मेट्रो में एक दिन में 50 हजार से ज्यादा यात्रियों ने सफर किया। नोएडा मेट्रो ने यह रिकॉर्ड सोमवार यानी 17 अक्टूबर को बनाया है। नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने बताया कि इस दिन 50 हजार से ज्यादा यात्रियों ने सफर किया। इस दिन मेट्रो में 50,231 यात्रियों ने यात्रा की। इससे पहले इसी महीने 14 अक्टूबर को नोएडा मेट्रो ने एक दिन में 48,852 लोगों की यात्रा के साथ अपना रिकॉर्ड बनाया था। एनएमआरसी ने एक बयान में यह भी बताया कि 26 सिंतबर को मेट्रो में 48,396 लोगों ने सफर किया था।

बता दें कि गौतमबुद्ध जिले में नोएडा और ग्रेटर नोएडा को जोड़ने वाली मेट्रो सेवा की शुरुआत जनवरी 2019 से हुई थी। एनएमआरसी की मैनेजिंग डायरेक्टर ऋतु माहेश्वरी ने कहा कि नोएडा मेट्रो से जुड़े लोगों के लिए यह गर्व की बात है कि एनएमआरसी ने 2 करोड़ 12 लाख यात्रियों के आंकड़े को सिर्फ तीन साल आठ महीने में छू लिया। वो भी तब जब कोविड-19 की वजह से 2020-2021 के दौरान करीब 227 दिनों तक मेट्रो का संचालन प्रभावित हुआ था।

ऋतु माहेश्वरी ने बताया कि फास्ट ट्रेन सर्विस की वजह से यात्रा के समय में कमी आई है। साधारण ट्रेनों का ट्रैवल टाइम भी 46 मिनट से घटकर 43 मिनट हो गया है। नॉर्मल मेट्रो ट्रेनें 39 किलोमीटर प्रति घंटे जबकि फास्ट ट्रेनों 42 किलोमीटर प्रति घंटे के हिसाब से चल रही हैं। उन्होंने कहा कि एनएमआरसी यात्रियों को एक सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण सेवा देने तथा उनसे फ्रेंडली व्यवहार करने के लिए प्रतिबद्ध है। बता दें कि इससे पहले ऋतु माहेश्वरी ने बताया था कि सेक्टर 51 (एक्वा लाइन) और सेक्टर 52 (ब्लू लाइन) मेट्रो स्टेशनों को जोड़ने के लिए एक फुट ओवर ब्रिज भी बनाया जाना है, जिसको लेकर जल्द ही टेंडर जारी किए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments