Sunday, May 19, 2024
spot_img
Homeदिल्ली NCRNoida news : देश के महापुरुषों ने बदली समाज की दिशा औऱ...

Noida news : देश के महापुरुषों ने बदली समाज की दिशा औऱ दशा – देवेंद्र अवाना

Noida News : भारतीय सोशलिस्ट मंच ने मनाई महर्षि वाल्मीकि की जयंती और कांशीराम की पुण्यतिथि

दिल्ली दर्पण टीवी ब्यूरो 

नोएडा। देश के महापुरुषों ने समाज की दशा औऱ दिशा दोनों को बदलने का काम किया है। यह महापुरुषों का बताया रास्ता ही रहा है कि देश में विभिन्न जाति और धर्मों के लोग एक सूत्र में बंधकर देश और समाज के उत्थान में लगे हैं। यह बात सेक्टर 11 स्थिति भारतीय सोशलिस्ट मंच के प्रदेश कार्यालय पर आयोजित महर्षि वाल्मीकि जयंती औऱ समाज परिवर्तक दलित चिंतक कांशीराम की पुण्यतिथि पर आयोजित संगठन के कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी देवेंद्र अवाना ने कही।
उन्होंने कहा कि इन दोनों महापुरुषों ने दबे कुचले और पीड़ितों के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस अवसर पर महर्षि वाल्मीकि और कांशीराम के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रवक्ता चरण सिंह राजपूत ने कांशीराम को उत्तर भारत के दलितों की आवाज बनने वाला वैचारिक नेता करार देते हुए उन्हें दलित समाज का खेवनहार बताया। उन्होंने कहा कि बसपा प्रमुख मायावती की राजनीतिक पहचान कांशीराम की ही देन है। वह कांशीराम की दूरदर्शिता ही थी कि उन्होंने मायावती को फर्स से अर्स पर बैठा दिया था। आज उत्तर भारत के दलित नेता कांशीराम के वैचारिक संघर्ष की ही देन है।
इस अवसर पर विनोद यादव, रामनंदन, रमेश यादव, गुड्डू गुप्ता, गौरव मुखिया, पप्पू राम, जोगेंद्र राम, शमशाद और कबीर आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments