Friday, May 17, 2024
spot_img
Homeदिल्ली NCRWorld Sight Day : शालीमार बाग़ में आयोजित किया गया निशुल्क जांच...

World Sight Day : शालीमार बाग़ में आयोजित किया गया निशुल्क जांच शिविर 

दिल्ली दर्पण टीवी ब्यूरो 

नई दिल्ली। अग्रवाल वैश्य वेलफेयर ट्रस्ट शालीमार ने विश्व दृष्टि दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को दिल्ली नगर निगम प्राथमिक विद्यालय BK2 शालीमार बाग में निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में पूर्व निगम पार्षद ममता नागपाल और शिक्षा विभाग के इंस्पेक्टर  सीता राम मीना मुख्य अतिथि रूप में पधारे थे। इन अतिथियों ने जांच के बाद जरूरतमंद  बच्चो को निशुल्क चश्मे भी वितरण किए। 

इस शिविर अग्रवाल वैश्य वेलफेयर ट्रस्ट शालीमार और डॉ. श्रॉफ आई हॉस्पिटल दरिया गंज बाग तत्वावधान में लगाया गया था। 5 से 17 साल तक के बच्चों के लिए 15 अक्टूबर प्रातः 09 से 12 बजे तक नगर निगम प्राथमिक विद्यालय AB ब्लॉक शालीमार बाग मंदिर के पास शिविर लगाया गया। बच्चों की आंखों में मोतियाबिंद, तिरछा व भेंगापन, पलक गिरना, आंखों की गम्भीर बीमारी का इलाज और ऑपरेशन भी निशुल्क किया गया। इस शिविर के मुख्य अथिति  पूर्व निगम पार्षद ममता नागपाल और  AVWTrust के चेयरमैन राजेन्द्र मुरथलिया थे। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments