Thursday, May 2, 2024
spot_img
HomeराजनीतिNitin Gadkari Modi controversy : गडकरी ने की मनमोहन सिंह की तारीफ,...

Nitin Gadkari Modi controversy : गडकरी ने की मनमोहन सिंह की तारीफ, बोले- पूर्व प्रधानमंत्री के कार्यकाल में भारत नई दिशा में बढ़ा

दिल्ली दर्पण टीवी 
पीएम मोदी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के बीच छिड़ी राजनीतिक हलकों में दिखाई देने लगी है। नितिन गडकरी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की जमकर तारीफ की है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने जो आर्थिक सुधार के कदम उठाए थे, उससे देश की अर्थव्यवस्था को एक नई दिशा मिली। कहा कि आर्थिक सुधारों के लिए देश पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का ऋणी है। टैक्स इंडिया ऑनलाइन पोर्टल पुरस्कार-2022 (TIOL Awards 2022) कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा कि भारत को गरीब लोगों को इसका लाभ प्रदान करने के इरादे से एक उदार आर्थिक नीति की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि 1991 में वित्त मंत्री के रूप में मनमोहन सिंह ने आर्थिक सुधारों को शुरू करके भारत को एक नई दिशा दी थी। इससे देश में एक उदार अर्थव्यवस्था की शुरुआत हुई। गडकरी ने कहा, “लिबरल इकोनॉमी (Liberal Economy) के कारण देश को नई दिशा मिली, उसके लिए मनमोहन सिंह का देश ऋणी है।”

नितिन गडकरी ने याद किया कि पूर्व प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किए गए आर्थिक सुधारों के कारण 1990 के दशक के मध्य में जब वे महाराष्ट्र में मंत्री थे, तब वे महाराष्ट्र में सड़क बनाने के लिए धन जुटा सकते थे। उन्होंने कहा कि उदार आर्थिक नीति किसानों और गरीब लोगों के लिए है।

केंद्रीय मंत्री ने उदार आर्थिक नीति से विकास में चीन का दिया उदाहरण

उन्होंने यह भी कहा कि चीन इस बात का एक अच्छा उदाहरण है कि कैसे उदार आर्थिक नीति किसी भी देश के विकास में मदद कर सकती है। बताया कि आर्थिक विकास को गति देने के लिए उन्होंने कहा कि भारत को अधिक पूंजीगत व्यय निवेश की आवश्यकता होगी। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने कहा कि एनएचएआई आम आदमी से भी राजमार्गों के निर्माण के लिए धन जुटा रहा है।

गडकरी ने कहा कि उनका मंत्रालय 26 ग्रीन एक्सप्रेसवे का निर्माण कर रहा है और उन्हें पैसे की कमी का सामना नहीं करना पड़ रहा है। उनके अनुसार, 2024 के अंत तक भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) का टोल राजस्व 1.40 लाख करोड़ रुपये हो जाएगा, जो वर्तमान में 40,000 करोड़ रुपये प्रति वर्ष है। उन्होंने कहा कि यह वृद्धि आगे भी जारी रहेगी।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत को देश के गरीब लोगों को उनके जीवन में आर्थिक लाभ प्रदान करने के इरादे से एक उदार आर्थिक नीति बनाए जाने की सख्त जरूरत है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments