Sunday, May 5, 2024
spot_img
Homeदेश विदेशTanzania Plane Crash : तंजानिया में विक्टोरिया झील में गिरा विमान, 19...

Tanzania Plane Crash : तंजानिया में विक्टोरिया झील में गिरा विमान, 19 की मौत, बचाव के प्रयास जारी

Tanzania Plane Crash: तंजानिया के कोगरा क्षेत्र में बुकोबा में विक्टोरिया झील में एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस विमान पर कई लोगों के सवार होने की बात सामने आई है।
 

Tanzania Plane Crash Update: तंजानिया विमान दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 19 हो गई है। यहां रविवार को दर्जनों यात्रियों को ले जा रहा एक विमान विक्टोरिया झील में गिरकर दुर्घाटनाग्रस्त हो गया था। विक्टोरिया अफ्रीका की सबसे बड़ी झील है। एनटीवी केन्या का दावा है कि यह हादसा खराब मौसम के चलते हुआ और विमान में 49 यात्री सवार थे।

बता दें कि यह विमान प्रिसिजन एयर का था। सीएनएन से बात करने वाले एक प्रिसिजन एयर अधिकारी के अनुसार, तंजानिया के कोगरा क्षेत्र में बुकोबा में विक्टोरिया झील में एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। तंजानिया ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (टीबीसी) ने कहा कि विमान हादसे में अब तक 15 लोगों को बचा लिया गया है। टीबीसी ने बताया कि विमान राजधानी दार एस सलाम से रवाना हुआ था और आज सुबह तूफान और भारी बारिश के कारण विक्टोरिया झील में गिर गया।
  
हादसे का वीडियो और कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इनमें देखा जा सकता है कि विमान लगभग पूरी तरह से पानी में डूबा हुआ है और सिर्फ हरे एवं भूरे रंग की विमान की टेल ही पानी के ऊपर दिखाई दे रही है। इससे ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह कितना बड़ा हादसा है। उधर, राष्ट्रपति ने भी इस हादसे को लेकर दुख जताया है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।  
टीबीसी ने कहा कि बचाव कार्य जारी है और नौकाओं को लोगों को झील से निकालने के लिए तैनात किया गया है। विमान में फंसे यात्रियों को बचाने के लिए आपातकालीन कर्मचारी काम कर रहे हैं। तंजानिया के राष्ट्रपति सामिया सुलुहू हसन ने बचाव अभियान जारी रहने के साथ ही शांति बनाए रखने का आह्वान किया है। उन्होंने ट्वीट किया, “प्रिसिजन एयर के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर सुनकर दुखी हूं। आइए इस समय शांत रहें और बचाव दल का हमारी मदद करने के लिए बचाव मिशन जारी है और प्रार्थना करें।” बुकोबा हवाई अड्डा अफ्रीका की सबसे बड़ी झील विक्टोरिया झील के तट पर स्थित है। प्रिसिजन एयर तंजानिया की सबसे बड़ी निजी स्वामित्व वाली एयरलाइन है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments