Sunday, April 28, 2024
spot_img
Homeअन्यBharat Jodo Yatra : दिल्ली में घुसते ही हीरो बन गए राहुल...

Bharat Jodo Yatra : दिल्ली में घुसते ही हीरो बन गए राहुल गांधी !

सीएस राजपूत 

यह राहुल गांधी का बढ़ता कद और आक्रामक तेवर ही हैं कि जो बीजेपी राहुल गांधी को पप्पू समझती थी उस बीजेपी को राहुल गांधी की हुंकार के सामने बैकफुट पर आना पड़ा। दरअसल स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने राहुल गांधी को यात्रा रद्द करने के लिए पत्र क्या लिखा कि हरियाणा में राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को ललकार दिया और कहा कि कोई ताकत इस यात्रा को रोक नहीं सकती है। खट्टर सरकार ने लोगों को यात्रा में जाने के लिए रोकने का थोड़ा सा प्रयास भी किया पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा और कुमारी शैलजा के दम भरने के आगे खट्टर सरकार भी पस्त हो गई और भारत जोड़ो यात्रा बदरपुर बॉर्डर से होते हुए दिल्ली में प्रवेश कर गई। दिल्ली में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के घुसते ही जनसैलाब यात्रा से जुड़ गया। इतना ही नहीं पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी भी यात्रा में शामिल हो गईं। दिल्ली एमसीडी चुनाव में आम आदमी पार्टी को छोड़ कांग्रेस से सटने वाले मुस्लिमों ने भी इस यात्रा में जमकर भाग लिया।

दरअसल कन्याकुमारी से चलकर, Bharat Jodo Yatra आज 108वीं दिन, लगभग तीन हजार किलोमीटर की दूरी तय कर दिल्ली पहुंच चुकी है। जहां कांग्रेस अपना दम खम दिखाने में जुटी हुई है वहीं भारतीय जनता पार्टी, congress पर covid protocols की धज्जियां उड़ाने का आरोप लगा रही है। BJP के मुताबिक जहां कोविड केस बढ़ रहे हैं, वही राहुल गांधी को परिवार के लिए नहीं देश के लिए सोचना चाहिए। राहुल गांधी आज अपनी बहन प्रियंका गांधी और मां सोनिया गांधी संग दिल्ली में तमाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ भारत जोड़ो यात्रा में नफरत मिटा कर एकजुटता का संदेश देने निकले हैं।

आज दिल्ली में भारत जोड़ो यात्रा पहले चरण की अंतिम यात्रा होगी, 24 दिसंबर के बाद, इस यात्रा पर विश्राम दिया जाएगा और 3 जनवरी को दिल्ली से दोबारा यात्रा शुरू होगी। इस यात्रा में राहुल गांधी के साथ उनके परिवार से सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा के साथ, तमाम कांग्रेस के दिग्गज नेता और कार्यकर्ता भी दिखे। इस यात्रा के साथ Congress भारत के सभी मुद्दों और समस्याओं को लेकर जनता के बीच पैदल यात्रा कर रही है। अब देखना यह  होगा कि ये यात्रा कितनी असरदार रहेगी ? कितने लोग असली में इस यात्रा से जुड़ पाएंगे ? 
उधर सोनिया गांधी के साथ तस्वीर को शेयर करते हुए राहुल गांधी ने ट्वीट किया, “जो मोहब्बत इनसे मिली है, वही देश से बांट रहा हूं। 

उधर देश में बढ़ते कोरोना केसेस के चलते , केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि जहां चीन, कोरिया और जापान में कोविड के केस बढ़ रहे हैं, ऐसे में कांग्रेस को केवल एक परिवार की चिंता है। ये वक्त, दरसल कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने का है। वो आगे राहुल गांधी और कांग्रेस से पूछते हैं कि ‘क्या राहुल गांधी या कांग्रेस के दूसरे नेता जो कोविड पॉजिटिव हुए हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के संपर्क में आए थे, क्या उन्होंने खुद को आइसोलेट किया या क्या उन सब ने अपना कोविड टेस्ट कराएगा ?

केंद्रीय मंत्री ने आगे राहुल गांधी के नफरत के बाजार में प्यार की दुकान खोलने वाले बयान पर पलटवार करते हुए ये भी कहा कि जो देश का नामोनिशान मिटाने का सोचते हैं वो भारत जोड़ने की बात कैसे कर सकते हैं? अनुराग ठाकुर ने ये भी कहा कि, राहुल गांधी के लिए देश नहीं परिवार हित पहले है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments