Tuesday, April 30, 2024
spot_img
Homeदेश विदेशMad Dog Condition : राष्ट्रवाद के जुनून में देश का सर्वनाश...

Mad Dog Condition : राष्ट्रवाद के जुनून में देश का सर्वनाश कर दिया था हिटलर ने !

हिटलर मारा नहीं गया था बल्कि उसने आत्महत्या की थी। सबसे क्रूर तानाशाह अपने अंतिम दिनों में जमीन से 50 फीट नीचे बंकर में छिपा रहता था। हिटलर के साथ उसकी कुतिया ब्लांडी और उसकी सेक्रेटरी त्रासदी जुंबा रहते थे। मौत के आखिरी हफ्तों में हिटलर की हालत पागल कुत्ते जैसी हो गई थी। उसका शरीर हिल रहा था और कपड़े बेहद गंदे हो गए थे। उधर रूस की सेना बर्लिन की तरफ बढ़ रही थी। हिटलर का चेहरा सूज गया था और युद्ध के तनाव से चेहरे पर झुर्रियां पड़ गई थी। उसकी आंखें उत्साह रहित और मौत के खौफ में थीं।

उसका बायां हाथ बुरी तरह कांप रहा था, छ महीने के युद्ध ने हिटलर की उम्र 10 साल बढ़ा दी थी। उसको यह विश्वास था कि कोई आएगा और उसे बचा कर लेगा। राष्ट्रभक्ति के जुनून में उसने देश का सर्वनाश कर दिया था और रूसी सैनिक उसे पागल कुत्ते की तरह ढूंढ रहे थे। हिटलर ने की शादी 29 अप्रैल 1945 को उसने अपनी प्रेमिका इवा ब्राउन से बंकर में शादी की। शादी के बाद हिटलर ने जश्न मनाया। शादी की दावत में उसके दो जनरल, दो सचिव और रसोइया शामिल थे। शैंपेन की एक घूंट अंदर लेने के बाद हिटलर ने कहा कि सब कुछ खत्म हो गया और सबने मुझे धोखा दिया है।

(हिटलर का शव इसी जगह मिला था तस्वीर में रुस के सैनिक हैं।)

हिटलर ने की आत्महत्या 

शादी करने के दिन ही ( क्योंकि शादी के समय रात 12.25 हो गए थे ) यानी 30 अप्रैल 1945 को सुबह हिटलर उठा और प्रोफेसर हासे को बुलाया। प्रोफेसर को सायनाइड का परीक्षण कुतिया ब्लांडी पर करने को कहा। सायनाइड खिलाते ही कुतिया चंद सेकेंड में मर गई और उसके 6 नवजात पिल्लों को गोली मार कर दफना दिया गया।

दोपहर 2.30 बजे हिटलर ने अंतिम बार भोजन किया और जनरल से 200 लीटर पेट्रोल का इंतजाम करने के लिए कहा। कमरे के अंदर हिटलर अपनी पत्नी इवा ब्राउन के साथ गया और अपने आप को गोली मार ली। इवा ब्राउन की भी जहर से मौत हो गई। सोवियत सैनिकों के हाथ सिर्फ हिटलर का दांत आया क्योंकि उसके शव और चांसलरी बंकर को जला दिया गया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments