Friday, April 26, 2024
spot_img
Homeदिल्ली NCRDelhi MCD Elections में हार के बाद बीजेपी ने बनाया नया प्लान,...

Delhi MCD Elections में हार के बाद बीजेपी ने बनाया नया प्लान, दो महीने साइकिल पर घूमेंगे कार्यकर्ता 

Delhi BJP: वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि मेरा मानना है अगर मीडिया में पार्टी की धारणा बेहतर होती तो हम जीत जाते। इस गलत धारणा ने मतदाताओं को प्रभावित किया।
 

दिल्ली दर्पण टीवी ब्यूरो 
 दिल्ली बीजेपी ने एमसीडी चुनाव में हार के बाद पार्टी को मजबूत करने की ठान ली है। पार्टी के दिल्ली अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि मीडिया ने लोगों के मन में पार्टी के प्रति धारणा बदली। उन्होंने लोगों से मिलने के लिए दो महीने तक साइकिल यात्रा निकालने की रणनीति बनाई है। लोकसभा चुनाव में पार्टी को मजबूत करने के लिए बीजेपी नेता दिल्ली में दो महीने तक साइकिल से घूमेंगे और संगठन को मजबूत करेंगे।

दरअसल दिसंबर 2022 में हुए दिल्ली नगर निगम (MCD) के चुनावों में आम आदमी पार्टी (AAP) ने भाजपा को हराकर नगर निगम पर कब्जा जमा लिया था। आप को जहां 134 सीट मिली  वहीं BJP को 104 सीट मिली थी। हार के बाद दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने रिजाइन कर दिया था, जिसके बाद कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने पदभार संभाला था। 

वीरेंद्र सचदेवा ने पार्टी के प्रदर्शन को सुधारने के लिए आगे की रणनीति पर चर्चा की है। 

निराशाजनक नहीं था BJP का प्रदर्शन

एमसीडी चुनावों में भाजपा के प्रदर्शन पर वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि  हमारा प्रदर्शन संतोषजनक नहीं कहा जा सकता, लेकिन यह निराशाजनक भी नहीं था। अगर आप चुनाव के समय के माहौल को याद करें तो सभी का यही मानना था कि भाजपा का सफाया हो जाएगा लेकिन हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं की मेहनत ने सभी भविष्यवाणियों को गलत साबित कर दिया।

2024-2025 Election के लिए भाजपा का प्लान

2024 और 2025 के चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्लान पर कार्यकारी अध्यक्ष ने बताया, “शहर में 13,000 से अधिक बूथों में से प्रत्येक को मजबूत करना और प्रत्येक मतदाता को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए जागरूक करना हमारा मूल मंत्र होगा। हमने पहले ही दोनों चुनावों में पार्टी के लिए निर्णायक जीत हासिल करने की दिशा में काम करना शुरू कर दिया है।”

 पंच परमेश्वर पहल, जिसमें चुनाव के तुरंत बाद प्रत्येक बूथ के लिए पार्टी के पांच कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देना शामिल था बहुत जल्द शुरू होगी। इसके अलावा पार्टी इस मार्च से दो महीने के लिए जन आंदोलन यात्रा निकालेगी। हमारी पार्टी के कार्यकर्ता साइकिल पर होंगे। वे केंद्र की उपलब्धियों को राजधानी के कोने-कोने तक ले जाएंगे और अंततः दिल्ली के 70 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करेंगे।

मीडिया में पार्टी की धारणा अनुकूल होती तो हम जीत जाते 

पिछले अध्यक्षों के काम पर बीजेपी अध्यक्ष ने कहा, “अध्यक्ष पद मिलने पर सभी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हैं। यूनिट के पिछले नेतृत्व ने उम्मीद के मुताबिक अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। मेरी तरह, बाद वाले भी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। अगर राजनीतिक माहौल और मीडिया में पार्टी की धारणा अनुकूल होती तो हम निश्चित रूप से एमसीडी चुनाव जीत जाते।”

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments