Wednesday, May 8, 2024
spot_img
HomeअपराधDelhi : लिव इन में न रहती तो निक्की तो शायद न...

Delhi : लिव इन में न रहती तो निक्की तो शायद न होता का मर्डर!

लड़के लिए जल्द ही बोझ लगने लगती है लिव इन में रहने वाली लड़की, लिव इन रहने वाले प्रेमी युगलों के बहुत कम हैं शादी होने के मामले

सी.एस. राजपूत 
निक्की मर्डर की कहानी को मैं दूसरे रूप में लेता हूं। कोचिंग करने जाते हुए निक्की का दोस्त बना साहिल निश्चित रूप से निक्की से प्यार करता होगा पर जब ये दोनों लिव इन में रहें तो शारीरिक संबंध बनने के बाद साहिल का प्यार कम होने लगा होगा। यही वजह रही कि उसने निक्की के लिए परिजनों से लड़ने के बजाय उनसे निक्की का मामला छिपाया। मतलब साहिल के निक्की से शारीरिक संबंध बनाने के बाद उसका उससे मन भरने लगा होगा और वह किसी दूसरी लड़की को हम सफर बनाने का सोचने लगा होगा। या फिर उसके दिमाग में यह रहा होगा कि निक्की से तो उसके शारीरिक संबंध हैं ही। एक दूसरी लड़की और जिंदगी भर के लिए मिल जाएगी।

निक्की यादव और साहिल प्रकरण से लड़कियों को यह समझ लेना चाहिए कि किसी भी लड़की से शारीरिक संबंध बनने के बाद उसके प्रेमी का उससे प्यार कम होने लगता है। कहना गलत न होगा कि उससे उसका मन भरने लगता है। यदि ऐसा नहीं है तो लिव इन में रहने वाले लड़की लड़की के झगड़े और मर्डर के न जाने कितने मामले हैं पर शादी होने के मामले बहुत कम हैं। यदि साहिल निक्की के साथ लिव इन में न रहा होता तो शायद उसे उससे प्यार कर रहा होता और उसे पाने की   लिए वह अपने परिजनों को निक्की से शादी करने के लिए तैयार करता।

श्रद्धा मर्डर मामले की तरह ही है निक्की हत्या का मामला

श्रद्धा मर्डर का मामला भी कुछ इसी तरह का ही था। श्रद्धा भी अपने परिजनों की इच्छा के विरुद्ध जाकर आफताब के साथ लिव इन में रही थी। आफताब ने भी श्रद्धा का मर्डर उसके शादी के लिए जोर देने पर ही किया था। अक्सर देखा जाता है कि लिव इन में रहने वाले लड़के इस लड़की से छुटकारा पाकर दूसरी लड़की को पाने की सोचने लगते हैं। अक्सर देखा जाता कि जब लिव में रहने वाली लड़की शादी के लिए दबाव बनाती है तो वहां से ही कलह शुरू हो जाता है। ऐसे मामले को सामान्य नहीं कहा जा सकता है। अधिकतर मामले सामने आये हैं। मतलब लड़की का मर्डर तो हुआ ही। साथ ही लड़की की जिंदगी भी बर्बाद ही हुई है।
इसे आप बदलाव कहेंगे या फिर सनकीपन कि भारतीय संस्कृति से दूर जाकर पश्चिमी सभ्यता का अपनाने हुए कुछ युवा न केवल अपने परिजनों को दुख दे रहे हैं, लड़की की जिंदगी खत्म कर दे रहे हैं बल्कि अपनी जिंदगी भी बर्बाद कर रहे हैं। ऐसे लोगों को नार्मल तो नहीं कहा जा सकता है, ये लोग अब नॉर्मल टाइप के होते हैं। हमारे समाज में ऐसा माना जाता है कि जिस व्यक्ति को आपसे लगाव हो और उससे झगड़ा भी हो जाए तो आदमी कई दिनों तक डिस्टर्ब रहता है। ये कैसे लोग हैं कि अपनी प्रेमिका को मारकर भी उसी घर में उसका शव छिपाकर रख देते हैं और सभी गतिविधियों को बखूबी करते रहते हैं। साहिल निक्की मामले में भी यही हुआ। साहिल ने निक्की का मर्डर कर उसकी लाश को अपने ढाबे के फ्रिज में छिपा दिया और दूसरी लड़की से शादी भी कर ली।
दरअसल निक्की यादव हरियाणा के झज्जर जिले की रहने वाली थी। मतलब ज्यादा हाई फाई नहीं रही होगी। यह लड़की डॉक्टर बनने का सपना लेकर दिल्ली आई थी। बातों ही बातों में यह लड़की साहिल को दिल दे बैठी। जो स्वभाविक भी है। इसे आज का खुलापन और भटकाव भरा दौर ही कहा जाएगा कि यह लड़की वह गलती कर बैठी जिसके हमारे समाज में दुष्परिणाम सामने आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि 5  साल पहले उसको साहिल से प्यार हुआ था। इनका ग्रेटर नोएडा में लिव इन में रहना क्या हुआ कि निक्की की जिंदगी की उल्टी गिनती शुरू हो गई। साहिल का निक्की से होने वाला प्यार कम होने लगा और वह किसी और लड़की से शादी करने की सोचने लगा। यही वजह रही कि घरवालों के उसकी शादी तय करने के बाद भी उसने निक्की का मामला अपने घर वालों को नहीं बताया। जब उसकी शादी तय हुई तो तब जाकर निक्की को पता चला और फिर दोनों में झगड़ा होना शुरू हो गया।

डॉक्टर बनने दिल्ली आई थी निक्की

दरअसल पांच साल पहले मतलब 2018  में निक्की हरियाणा झज्जर से अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद डॉक्टर बनने का सपना लेकर दिल्ली आई थी। निक्की ने उत्तम नगर में रहकर एक कोचिंग सेंटर में मेडिकल की तैयारी शुरू कर दी थी। निक्की जिस बस से कोचिंग करने जाती थी, उसी बस में उसकी दोस्ती साहिल गहलोत से हुई थी। ऐसा ही हुआ जो अक्सर लड़की और लड़के के बीच होता है। दोस्ती प्यार में बदल गई। यह दोनों का प्यार ही था कि दोनों ने ग्रेटर नोएडा के एक कॉलेज में एडमिशन ले लिया। साहिल डी फार्मा की पढ़ाई करने लगा तो निक्की ने बीए अंग्रेजी में एडमिशन ले लिया। निक्की ने यहां पर गलती कर थी दी। आज के बदलते दौर की हवा में इस कदर बही कि उसकी झज्जर जैसे जिले की कई साल की संस्कृति पर एनसीआर का दिखावटीपन और मौज मस्ती भरा रंग उस पर हावी हो गया और वह लिव इन में साहिल के साथ रहने लगी। यह उसका साहिल पर हद से ज्यादा विश्वास ही था कि उसके साथ वह मनाली, ऋषिकेश, हरिद्वार, देहरादून समेत कई जगहों पर घूमने भी गई। स्वभाविक है कि जब वह साहिल के साथ लिव में रह रही थी तो इन सब जगहों पर भी जाने का मकसद मौज मस्ती ही रहा होगा। ऐसे में साहिल का मन निक्की से भरने लगा होगा, जो अक्सर लड़कों के साथ होता है।

यही वजह रही होगी कि वह उससे शादी नहीं करना चाहता होगा नहीं तो वह अपने घर वालों को निक्की के बारे में जरूर बताता। जो लड़का लिव इन में किसी लड़की के साथ रह रहा हो उसका अपने परिजनों को उस लड़की का पता न लगने देना, मतलब उसके मन में उससे छुटकारा पाने का रहा होगा। यही वजह रही कि उसने अपने घर पर निक्की के बारे में कुछ नहीं बताया और घर पर आये रिश्ते पर को सहर्ष स्वीकार कर लिया। निक्की के साथ उसने गोवा भागने का प्लान भी उसका निक्की को धोखा देना था। मतलब उसके मन में कुछ और ही चल रहा था और उसने वही किया निक्की का साथ देने के बजाय उसका मर्डर कर दिया।
यह लड़का कितना शातिर दिमाग का था कि शादी तय होने के बाद भी वह निक्की के साथ लिव इन में रह रहा था पर उसने शादी तय होने की बात निक्की को नहीं बताई थी। साहिल की शादी जब ९ फरवरी को तय हुई तो तब जाकर निक्की मामले का पता लगा। स्वाभाविक है कि वह टूट गई थी। उसने साहिल से शादी न करने के लिए दबाव बनाया।
कार में डेटा केबल से घोटा गला
साहिल और निक्की के बीच भी ऐसा ही जैसा कि किसी लड़के का रिश्ता होने के बाद उसकी प्रेमिका का उससे झगड़ा होता है। इस बार निक्की के साथ उसकी बहन भी थी पर साहिल उसकी बहन को छोड़कर निक्की को गाड़ी में बैठाकर ले गया और कश्मीरी गेट पर उनका काफी झगड़ा हुआ।  निक्की हर हाल में उस पर शादी तोड़ने का दबाव बना रही थी। किस साहिल ने डाटा केबल तार से गला घोटकर उसका मर्डर कर दिया।  फैमिली

ढाबा के फ्रिज में छिपाई लाश

बताया जा रहा है कि साहिल निक्की की लाश लेकर रात १२ बजे नजफगढ़ के मितरांव गांव पहुंचा, जहां उसकी फैमिली एक ढाबा चलाती है। अगले दिन साहिल की शादी भी थी। इसलिए ढाबा बंद था। साहिल ने सोचा कि निक्की की लाश को यहीं ठिकाने लगा दिया जाए। बाद में कहीं और शिफ्ट कर देगा। उसने निक्की की लाश को एक पुराने फ्रिज में रख दिया और अपनी शादी की तैयारियों में जुट गया। मतलब साहिल कितना निर्दयी और क्रूर है कि अपनी प्रेमिका का मर्डर कर वह सामान्य स्थिति में शादी करने लगा। ऐसे मामलों में जल्द पुलिस को जानकारी हो जाती है। निक्की साहिल के मामले में भी यही हुआ। जब निक्की घर नहीं पहुंची तो उसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने सख्ती कर दूध का दूध और पानी का पानी कर दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments