Thursday, May 9, 2024
spot_img
Homeअन्यDelhi Weather : Bye bye to the Cold, 25 डिग्री के पार...

Delhi Weather : Bye bye to the Cold, 25 डिग्री के पार पहुंचा पारा 

Delhi Weather News तेज धूप निकलने और मौसम में नमी कम होने से राष्ट्रीय राजधानी में तापमान बढ़ने लगा है। लिहाजा शनिवार को मौसम का पारा 25 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच गया। पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार चार फरवरी ज्यादा गर्म रही।

दिल्ली दर्पण टीवी ब्यूरो 
नई दिल्ली । तेज धूप निकलने और मौसम में नमी कम होने से राष्ट्रीय राजधानी में तापमान बढ़ने लगा है। लिहाजा शनिवार को मौसम का पारा 25 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच गया। इस वजह से पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार चार फरवरी के दिन मौसम में गर्माहट अधिक रही लेकिन सुबह में मध्यम स्तर की हवा चलने के कारण हल्की ठंड रही।

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को आकाश साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। इसलिए मौसम खुशनुमा बना रहेगा।

कैसा रहेगा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है। मंगलवार और बुधवार को 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी और 10 फरवरी को पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। शनिवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है।

न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। जाफरपुर और रिज एरिया में न्यूनतम तापमान सबसे कम 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इन इलाकों में अधिकतम तापमान क्रमश: 23.8 डिग्री सेल्सियस और 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


अधिकतम तापमान सबसे अधिक पीतमपुरा में 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहां न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले दिल्ली में अधिकतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पिछले वर्ष चार फरवरी को अधिकतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस और वर्ष 2021 में चार फरवरी के दिन अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments