Thursday, April 18, 2024
spot_img
Homeअन्यDelhi : दिल्ली में आज फिर तेज हवा के साथ होगी ...

Delhi : दिल्ली में आज फिर तेज हवा के साथ होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, दिन भर छाए रहेंगे बादल


मौसमी उतार चढ़ाव के बीच शुक्रवार को दिल्ली में मौसम एक बार फिर से करवट लेगा। तेज हवा के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान हवा की गति 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है। इसके चलते तापमान में भी गिरावट आने की संभावना है।

नई दिल्ली । मौसमी उतार चढ़ाव के बीच शुक्रवार को दिल्ली में मौसम एक बार फिर से करवट लेगा। तेज हवा के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान हवा की गति 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है। इसके चलते तापमान में भी गिरावट आने की संभावना है।

बृहस्पतिवार को दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में सुबह से ही चमकदार सूरज निकला रहा। दिन चढ़ते ही धूप भी तेज हो गई। हालांकि दिल्ली व आसपास के क्षेत्र में पिछले दिनों हुई अच्छी बरसात की नमी अभी बनी हुई है। इसके चलते अधिकतम तापमान में अधिक वृद्धि नहीं हुई है। बृहस्पतिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य स्तर पर 30.5 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 37 से 92 प्रतिशत तक रहा।

मौसम विभाग का अनुमान है कि शुक्रवार को दिल्ली में दिन भर बादल छाए रहेंगे। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाएं चल सकती हैं। गर्जन वाले बादलों के साथ दिल्ली के अनेक हिस्सों में हल्की बरसात भी हो सकती है। अधिकतम तापमान 28 जबकि न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

वहीं, मौसम की मेहरबानी से फिलहाल दिल्ली एनसीआर की हवा भी साफ बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक बृहस्पतिवार को दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स 151 रहा। इस स्तर की हवा को ”मध्यम” श्रेणी में रखा जाता है। वहीं एनसीआर में फरीदाबाद का एक्यूआइ 165, गाजियाबाद का 144, ग्रेटर नोएडा का 140, गुरुग्राम का 116 और नोएडा का 135 रिकार्ड किया गया। सफर इंडिया का पूर्वानुमान है कि अभी अगले कई दिन प्रदूषण में अधिक बदलाव होने की संभावना नहीं है।

पालम में सामान्य से ज्यादा बरसात

राजधानी में दो दिन पहले सबसे ज्यादा पालम में बरसात हुई है। यहां पर मार्च माह में अब तक सामान्य से ज्यादा वर्षा रिकार्ड हो चुकी है। जबकि, सफदरजंग में सामान्य से 11 प्रतिशत ज्यादा बरसात दर्ज की गई है। मालूम हो कि दिल्ली में फरवरी में पूरी तरह से सूखा रहा था। सामान्य तौर पर फरवरी में 21.3 मिलीमीटर बारिश होती है, लेकिन फरवरी में सौ प्रतिशत कम बरसात हुई। मार्च में सफदरजंग में 14.5 मिलीमीटर बारिश होती है। इसकी तुलना में अभी तक 16.1 मिमी हो चुकी है। जबकि पालम में 12.9 मिमी की तुलना में 53 मिमी बरसात हो चुकी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments