Thursday, May 2, 2024
spot_img
Homeदिल्ली NCRChirag Delhi Flyover : मरम्मत के बाद आम लोगों के लिए खुला...

Chirag Delhi Flyover : मरम्मत के बाद आम लोगों के लिए खुला चिराग दिल्ली फ्लाईओवर, लोगों ने ली राहत की सांस


चिराग दिल्ली फ्लाईओवर की मरम्मत का काम पूरा होने के बाद बुधवार को इसे आम लोगों के लिए चालू कर दिया गया। इससे वाहन चालकों को जाम से काफी राहत मिली है। मरम्मत कार्य के चलते 12 मार्च से फ्लाईओवर के पहले कैरिजवे को बंद किया गया।

Chirag Delhi Flyover। चिराग दिल्ली फ्लाईओवर की मरम्मत का काम पूरा होने के बाद बुधवार को इसे आम लोगों के लिए चालू कर दिया गया। इससे वाहन चालकों को जाम से काफी राहत मिली है। मरम्मत कार्य के चलते 12 मार्च से फ्लाईओवर के पहले कैरिजवे को बंद किया गया। इसके बाद इसका कार्य पूरा होने के बाद इसे खोलकर एक अप्रैल से दूसरी कैरिज-वे को बंद कर दिया गया।

समय सीमा से एक हफ्ते पहले काम पूरा

दूसरे कैरिजवे का कार्य दो चरणों में किया गया। जिसके तहत आखिरी चरण का काम पूरा होने के बाद बुधवार को फ्लाईओवर को पूरी तरह से चालू कर दिया गया। इससे पहले मंगलवार को औपचारिक घोषणा के दौरान लोक निर्माण विभाग मंत्री आतिशी ने कहा कि पीडब्ल्यूडी ने तेजी से काम करते हुए चिराग दिल्ली फ्लाईओवर के मरम्मत का काम अपनी तय समय सीमा से एक हफ्ते पहले पूरा कर लिया है।


लोगों ने बताया कैसा रहा अनुभव

इस दौरान लोगों से बात करके जाना कि एक माह से अधिक समय तक जाम की समस्या झेलने के बाद आज इस मार्ग पर उनका अनुभव कैसा रहा।

एक राहगीर रवि ने बताया कि मेरा कार्यालय में नई दिल्ली में है। रोज लाल बहादुर शास्त्री मार्ग से होते हुए काम पर जाता हूं। जब से फ्लाईओवर मरम्मत के चलते बंद किया गया था, यहां से लेकर मूलचंद तक पहुंचने में घंटों लग जाते थे। सुबह-शाम आते-जाते एक से डेढ़ घंटे से ज्यादा समय लग रहा था, लेकिन आज से काफी राहत महसूस हो रही है।


वहीं दीपक ने कहा कि आईआईटी के पास एसडीए मार्केट में काम करता हूं। फ्लाईओवर बंद होने से वापस लौटते हुए दूसरे मार्गों से होकर जाना पड़ रहा था, लेकिन मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद आज सुबह से ही सड़क बिल्कुल खाली है। फ्लाईओवर खुलने के बाद से काफी राहत मिली है।

एक अन्य व्यक्ति ने कहा कि मुनिरका से नेहरू प्लेस आने में हालात खराब हो जाती थी। वैकल्पिक मार्ग होने के बाद भी उन मार्गों पर एक से दो किलोमीटर की दूरी तय करने में लंबा वक्त लग रहा था। एक महीने बाद इस मार्ग पर पहले की तरह गाड़ी चला पा रहा हूं। फ्लाईओवर के बनने का काम जरूरी था सड़क अच्छी होगी तो सफर आसान होता है। इसके लिए थोड़ी बहुत परेशानी तो झेलनी पड़ती है।


राजेंद्र डागर ने बताया कि चिराग दिल्ली फ्लाईओवर की मरम्मत का काम सिर दर्द बन गया था लेकिन पीडब्ल्यूडी ने काम तेजी से पूरा कर लिया। एक माह के बाद ही मार्ग पहले की तरह हो गया। आज पहला दिन है कि यहां जाम नहीं मिला। चिलचिलाती गर्मी के मौसम में जाम में फंसने पर हालत खराब हो जाती थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments