Monday, March 24, 2025
spot_img
HomeराजनीतिKarnataka Assembly Elections : कर्नाटक को नंबर वन राज्य बनाने वाला चुनाव...

Karnataka Assembly Elections : कर्नाटक को नंबर वन राज्य बनाने वाला चुनाव : मोदी 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक विधान सभा चुनाव का प्रचार करते हुए कहा है कि आजादी के अमृतकाल में कर्नाटक का यह पहला चुनाव है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव कर्नाटक को नंबर वन राज्य बनाने का चुनाव है। यह चुनाव तय करेगा कि आने वाले 25 सालों में कर्नाटक विकास की किस ऊंचाई पर होगा। 
उन्होंने कहा कि हमारे सामने बीजेपी है। बीजेपी की सरकार दोबारा बनानी है और डबल इंजन की सरकार लानी है।

दरअसल कर्नाटक चुनाव इस बार पीएम मोदी के चेहरे पर लड़ा जा रहा है। कर्नाटक चुनाव में मोदी की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।  इसकी बड़ी बजह यह है कि बीजेपी के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार कांग्रेस के साथ आ गए हैं। कर्नाटक में कांग्रेस की जीत तय मानी जा रही है। कर्नाटक चुनाव यदि कांग्रेस ने जीत लिया तो 2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए यह हार बीजेपी के लिए आफत बन जाएगी। कांग्रेस पीएम मोदी के चेहरे पर लड़े जा रहे इस चुनाव को लेकर मोदी पर चुन चुन का निशाना दगेगी। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments