Monday, May 13, 2024
spot_img
Homeअन्यDelhi Metro में कपल का झगड़ा, लड़की ने लड़के को जड़े थप्पड़

Delhi Metro में कपल का झगड़ा, लड़की ने लड़के को जड़े थप्पड़


एक लड़के ने कमेंट कर लिखा यह लड़की किसी की पत्नी होगी किसी की बेटी होगी। मान लीजिए कि आप उसके पति हैं। शायद आप हो सकते हैं और आपको उसके इस साइड के बारे में कभी पता नहीं चलेगा। अब आपको शादी के लिए शुभकामनाएं। एक यूजर ने लिखा- अगर किसी लड़के ने थप्पड़ मारा होता तो पूरी पब्लिक उठ जाती।


नई दिल्ली । दिल्ली मेट्रो इन दिनों अपनी सेवाओं को लेकर कम और मेट्रो के अंदर होने वाली हरकतों की वीडियो को लेकर ज्यादा चर्चा में रहती है। ऐसा ही एक और वीडियो मंगलवार सुबह से ट्रेंड कर रहा है, जिसके कारण सोशल मीडिया यूजर्स दो धड़ों में बंट गए हैं।

दरअसल दिल्ली मेट्रो का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें एक कथित कपल बहस करते दिख रहे हैं। इसी बीच लड़की, लड़के को कई थप्पड़ भी मार देती है और उस पर काफी चिल्लाती है।

वहीं, इसे लेकर आसपास के लोगों ने कुछ नहीं कहा। इसी पर सोशल मीडिया यूजर्स पूछ रहे हैं कि लड़की ने इतनी तेज थप्पड़ मारा, अगर यही काम लड़का करता तो क्या होता। यह वीडियो ‘घर के कलेश’ नामक ट्विटर हैंडल से किया गया है।

इस ट्वीट पर कई तरह के कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, वास्तव में अधिकांश लड़कियां निराश हैं! जिनके पास कुछ नहीं है और जिनके पास कुछ नहीं है, दोनों एक ही मानसिक स्थिति में हैं! इसलिए ऐसी लड़कियों को नौकरी/शौक/परियोजना में शामिल होना जरूरी है, जो खुशी लाए और उन्हें पूरा करे। दूसरों से अपनी खुशी की उम्मीद नहीं की जा सकती।

एक लड़के ने कमेंट कर लिखा, यह लड़की किसी की पत्नी होगी, किसी की बेटी होगी। मान लीजिए कि आप उसके पति हैं। शायद आप हो सकते हैं और आपको उसके इस साइड के बारे में कभी पता नहीं चलेगा। अब आपको शादी के लिए शुभकामनाएं।

एक यूजर ने लिखा- अगर किसी लड़के ने थप्पड़ मारा होता, तो पूरी पब्लिक उठ जाती।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments