Friday, May 10, 2024
spot_img
Homeअन्यDellhi : बीजेपी की दिल्ली में यूथ के सहारे पुराना रिकार्ड दोहराने...

Dellhi : बीजेपी की दिल्ली में यूथ के सहारे पुराना रिकार्ड दोहराने की रणनीति 

वीरेंद्र सचदेवा ने अपनी टीम में दी यूथ को दी है तरजीह

प्रदेश मंत्री बनाकर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज को दिल्ली की राजनीति में दिया गया है बढ़ावा 

चरण सिंह राजपूत 

नई दिल्ली। भले ही लोक सभा चुनाव में अभी काफी समय हो पर चुनावी बिसात बिछ चुकी है। सभी दल इस चुनावी बिसात पर अपने अपने मोहरे सेट करने में लगे हैं। दिल्ली में जहां आम आदमी पार्टी लोकसभा चुनाव में भी अपना दबदबा बनाने की रणनीति बना रही है तो वहीं बीजेपी ने दिल्ली में फिर से पिछले रिकार्ड दोहराने के लिए दिल्ली में युवाओं की टीम तैयार की है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने अपनी टीम में अधिकतर पदाधिकारी युवा बनाएं हैं। वीरेंद्र सचदेवा ने मंगलवार को जो 14 नए जिला अध्यक्षों के नामों की घोषणा की है उनमें कई बड़े नाम हैं।

वीरेंद्र सचदेवा ने जिला अध्यक्ष, प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री, प्रदेश मंत्री, प्रदेश कोषाध्यक्ष, युवा मोर्चा अध्यक्ष आदि पदों पर पदाधिकारियों के नाम की घोषणा की है। राजीव राणा को नई दिल्ली, सरदार कुलदीप सिंह को चांदनी चौक, सुनील कक्कड़ को करोल बाग, विरेन्द्र गोयल को केशवपुरम, सत्यनारायण गौतम को उत्तर पश्चिम, राम सिया शरण राजू को बाहरी दिल्ली, रमेश शौखंदा को नजफगढ़, राजकुमार ग्रोवर को पश्चिमी दिल्ली, रनवीर तंवर को महरौली, राजकुमार चौटाला को दक्षिणी दिल्ली, विजेन्द्र धामा को मयूर विहार, संजय गोयल को शाहदरा, मनोज त्यागी को नवीन शाहदरा और पूनम चौहान को उत्तर पूर्वी दिल्ली का जिला अध्यक्ष बनाया गया है। 

 दिनेश प्रताप सिंह, गजेन्द्र यादव, विष्णु मित्तल, लता गुप्ता, योगिता सिंह, सुनीता कांगड़ा, और विनय रावत को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। प्रदेश महामंत्री की लिस्ट में हर्ष मल्होत्रा, योगेन्द्र चंदोलिया और कमलजीत सहरावत का नाम शामिल है। हरीश खुराना, इम्प्रीत सिंह बख्शी और बांसुरी स्वराज, विनोद बछेती, सारिका जैन, सोना कुमारी और नरेश ऐरन को प्रदेश मंत्री बनाया गया है। 

दरअसल दिल्ली सभी सांसद बीजेपी के हैं। उत्तर पूर्वी दिल्ली से गौतम गंभीर, उत्तर पश्चिम दिल्ली से हंसराज हंस, चांदनी चौक डॉ. हर्षवर्धन, पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी, नई दिल्ली से मीनाक्षी लेखी, पश्चिम दिल्ली से प्रवेश वर्मा और दक्षिण दिल्ली से रमेश विधूड़ी सांसद हैं। अब देखना यह होगा कि दिल्ली की यूथ टीम कितनों सांसदों को जितवाती है।

वैसे तो वीरेंद्र सचदेवा की टीम में एक से बढ़कर एक नाम है पर पूर्व केंद्रीय मंत्री  ,सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज को जो प्रदेश मंत्री बनाया गया है। उसकी चर्चा ज्यादा हो रही है। दिल्ली टीम बांसुरी स्वराज को लिया जाना सुषमा स्वराज की यादें ताजा कर रहा है। 

दरअसल बांसुरी स्वराज पेशे से वकील हैं। उन्होंने इंग्लैंड की University of Warwick से अंग्रेजी साहित्य में स्नातक की डिग्री हासिल की है। इसके अलावा बांसुरी ने लंदन के बीपीपी लॉ स्कूल से कानून की डिग्री भी हासिल की है।
बांसुरी स्वराज ने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में मास्टर की डिग्री भी हासिल की है। बांसुरी दिल्ली बार काउंसिल में 2007 में शामिल हुई थी और मौजूदा समय में सुप्रीम कोर्ट में वकालत करती हैं। अब तक उन्होंने कई बड़े मामलों में अपनी भूमिका निभाई है।

बांसुरी स्वराज के कानूनी पेशे की बात करें वो 16 साल से काम कर रही हैं। उन्होंने रियल एस्टेट, कांट्रेक्ट और टैक्स आदि से जुड़े कई आपराधिक मामलों में अपना योगदान दिया है। इससे पहले भी बांसुरी कई बार अलग-अलग कारणों की वजह से चर्चा में रह चुकी हैं। 2019 में सुषमा स्वराज के निधन के बाद बांसुरी ने ही सारे अंतिम रीति रिवाज निभाए थे जिसके लिए उनकी बहुत तारीफ हुई थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments