Sunday, May 19, 2024
spot_img
HomeDELHI POLICEDelhi News: दिल्ली में पड़ोसी महिला पर दो बच्चों के अपहरण का...

Delhi News: दिल्ली में पड़ोसी महिला पर दो बच्चों के अपहरण का आरोप, झारखंड से दोनों बच्चे बरामद


दिल्ली के निहाल विहार थाना में दो बच्चों के अपहरण से जुड़े मामले में दोनों बच्चों को झारखंड से बरामद किया गया है। पड़ोस में रहने वाली महिला पर दोनों बच्चों के अपहरण का आरोप है। पुलिस को प्रदीप नामक शख्स मिला। उससे पूछताछ करने पर पता चला कि दोनों बच्चों की मां की सहेली का इसमें हाथ है। वह बच्चों को अपने साथ लेकर अपने पैतृक गांव गई है।

पश्चिमी दिल्ली । निहाल विहार थाना क्षेत्र से दो बच्चों के अपहरण से जुड़े मामले में दोनों बच्चों को झारखंड से बरामद किया गया है। इस मामले में अपहरण का आरोप किसी और पर नहीं, बल्कि दोनों बच्चों के घर के पड़ोस में रहने वाली ऐसी महिला पर है, जो इनसे काफी घुलमिली थी।

झारखंड रवाना हुई पुलिस की टीम

झारखंड के सिमडेगा स्थित कोलेबेरा से बच्चों को लाने के लिए निहाल विहार थाना पुलिस की टीम झारखंड रवाना हो चुकी है। पुलिस के अनुसार, 11 अगस्त को दोनों बच्चों के गुमशुदगी के बारे में सूचना मिली। गुमशुदा हुए बच्चों में एक की उम्र आठ तो दूसरे की उम्र चार वर्ष बताई गई। दोनों भाई बहन हैं।

पड़ोसी महिला पर किडनैपिंग का आरोप

छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि बच्चों की गुमशुदगी के पीछे पड़ोस में रहने वाली महिला का हाथ है। इसके बाद पुलिस को प्रदीप नामक शख्स मिला। उससे पूछताछ करने पर पता चला कि दोनों बच्चों की मां की सहेली का इसमें हाथ है। वह बच्चों को अपने साथ लेकर अपने पैतृक गांव गई है।

इस सूचना को निहाल विहार थाना पुलिस ने झारखंड पुलिस से साझा किया। तकनीकी छानबीन के दौरान आरोपितों पर लगातार नजर बनाया रखा गया। इस बीच पुलिस को झारखंड पुलिस ने सूचित किया कि बच्चे बरामद हो गए हैं। अब निहाल विहार थाना से पुलिस टीम बच्चे की बरामदगी के लिए भेजी गई है। पुलिस आरोपित महिला की तलाश में लगातार है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिस महिला पर अपहरण का आरोप है, वह बच्चों से काफी घुलमिकल कर रहती थी। दोनों बच्चों के माता- पिता कामकाजी हैं। ये अपने बच्चों को आरोपित महिला के पास छोड़कर कामकाज के लिए निकल जाते थे। दोनों बच्चे व उनके माता- पिता का उस महिला पर काफी भरोसा था। ऐसे में महिला ने ऐसा क्यों किया, यह अभी जांच का विषय है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments