Tuesday, May 14, 2024
spot_img
Homeदिल्ली NCRदिल्ली में नहीं रुक रहा क्राइम महिला को जंजीर से बांधकर पहले...

दिल्ली में नहीं रुक रहा क्राइम महिला को जंजीर से बांधकर पहले उतारा मौत के घाट, फिर पॉलीथिन में डालकर फेंका शव

नई दिल्ली: आज की घटना राजधानी दिल्ली से है यह घटना शुक्रवार सुबह की है..दिल्ली स्थित तिलक नगर इलाके से एक महिला की तड़पा-तड़पाकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया।हत्यारे ने पहले तो महिला के हाथ-पैरों को जंजीर से बांधा फिर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी। इससे भी उसका मन नहीं भरा तो उसने शव को एक पॉलिथीन बैग में डालकर फेंक दिया। शुक्रवार की सुबह तिलक नगर स्थित एमसीडी के स्कूल के पीछे की दीवार के पास महिला का शव मिला।

दिल्ली दर्पण ब्यूरो, पश्चिमी दिल्ली। दिल्ली में एक महिला की तड़पा-तड़पाकर हत्या करने का दर्दनाक मामला सामने आया। हत्यारे ने महिला के हाथ-पैरों को जंजीर से बांधकर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी।

शव को एक पॉलिथीन बैग में डालकर फेंक दिया। शुक्रवार की सुबह तिलक नगर स्थित एमसीडी के स्कूल के पीछे की दीवार के पास महिला का शव मिला।

जंजीर से भी बांधे हुऐ थे महिला के हाथ-पैर, ताला भी लगा था

फ़िलहाल, महिला के पास से ऐसा कुछ नहीं मिला है जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवाकर हत्या की धाराओं में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

शुक्रवार को सुबह आठ बजे के आस पास एमसीडी स्कूल के पीछे की सड़क पर आवाजाही शुरू हुई तो एक बड़े काले बैग से महिला के शव का आधा हिस्सा बाहर निकला मिला। उसके पैरों को जंजीर से बांधा हुआ था, फिर उसी जंजीर से आगे की तरफ हाथों को बांधकर ताला लगाया गया था।

सीसीटीवी फुटेज में एक कार आती-जाती दिखी

पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है जिसमे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में एक कार आते और जाते दिखाई दे रही है। इसके साथ ही कार के आने और जाने में लगे समय से पुलिस को शक हो रहा है। पुलिस कार का नंबर निकालकर उसके मालिक का पता लगाने का प्रयास कर रही है। तिलक नगर स्थित एमसीडी स्कूल के पीछे की दीवार के पास इसी जगह मिला था महिला का शव l

आज की घटना राजधानी दिल्ली से है यह घटना शुक्रवार सुबह की है..दिल्ली स्थित तिलक नगर इलाके से एक महिला की तड़पा-तड़पाकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया।हत्यारे ने पहले तो महिला के हाथ-पैरों को जंजीर से बांधा फिर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी। इससे भी उसका मन नहीं भरा तो उसने शव को एक पॉलिथीन बैग में डालकर फेंक दिया। शुक्रवार की सुबह तिलक नगर स्थित एमसीडी के स्कूल के पीछे की दीवार के पास महिला का शव मिला।

दिल्ली दर्पण ब्यूरो, पश्चिमी दिल्ली। दिल्ली में एक महिला की तड़पा-तड़पाकर हत्या करने का दर्दनाक मामला सामने आया। हत्यारे ने महिला के हाथ-पैरों को जंजीर से बांधकर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी।

शव को एक पॉलिथीन बैग में डालकर फेंक दिया। शुक्रवार की सुबह तिलक नगर स्थित एमसीडी के स्कूल के पीछे की दीवार के पास महिला का शव मिला।

Published by: प्रिया गोयल

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments