Saturday, September 28, 2024
spot_img
Homeदिल्ली NCRदिल्ली वालों को जलसंकट से बचाने के लिए आतिशी और आप पार्टी...

दिल्ली वालों को जलसंकट से बचाने के लिए आतिशी और आप पार्टी ने शुरू किया जल सत्याग्रह

नई दिल्ली, 21 जून 2023। दिल्ली में पानी को लेकर घमासान मचा हुआ है। दिल्ली में पानी की किल्लत को लेकर बीजेपी और कांग्रेस लगातार आम आदमी पार्टी पर तीखे हमले कर रही हैं। आतिशी ने शुक्रवार से अनिश्चितकालीन पानी सत्याग्रह शुरू कर दिया है। अब इसपर जमकर सियासत हो रही है।

दिल्ली की जल मंत्री आतिशी शुक्रवार को हरियाणा से पानी की अतिरिक्त पानी की मांग करते हुए अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठी हैं। आतिशी ने कहा कि हर संभव प्रयास के बावजूद हरियाणा सरकार दिल्ली को पूरा पानी नहीं दे रही है। इससे राजधानी दिल्ली के 28 लाख लोगों को पानी नहीं मिल रहा है। केंद्र सरकार और हरियाणा से पानी की मांग लोकर आतिशी ने शुक्रवाह दोपहर 12 बजे से जंगपुरा के भोगल इलाके में अनिश्चितकालीन पानी सत्याग्रह शुरू किया है।
सत्याग्रह शुरू करने से पहले पत्नी सुनीता केजरीवाल ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का एक लिखित संदेश पढ़ कर सुनाया है। केजरीवाल के इस संदेश में उन्होंने पढ़ा, ‘इस बार देश में भीषण गर्मी पड़ रही है। 100 साल में इतनी गर्मी पहली बार पड़ी है। ये किसी के हाथ की बात नहीं बल्कि भगवान की मर्जी है, लेकिन हम मिलकर समस्या को तो कम कर ही सकते हैं। लोग गर्मियों में प्यासे लोगों के लिए पानी देते हैं, इससे सबको पुण्य मिलता है।

देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पानी की किल्लत बरकरार है। जल संकट पर दिल्ली की मंत्री आतिशी ने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। उसके बाद ही सत्याग्रह शुरू किया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments