Saturday, June 22, 2024
spot_img
Homeदिल्ली NCRDelhi Water Crises | कांग्रेस का मटकाफोड़ फोड़ प्रदर्शन | पानी की...

Delhi Water Crises | कांग्रेस का मटकाफोड़ फोड़ प्रदर्शन | पानी की किल्लत पर कांग्रेस-बीजेपी नूरा कुश्ती कर रही है :- देवेंद्र यादव 

-दिल्ली दर्पण टीवी

 दिल्ली। दिल्ली में पानी की किल्लत को लेकर जहां जनता में हाहाकार मचा है वहीं इस पर राजनीति ब्लेम गेम भी जमकर हो रहा है। अभी तक बीजेपी ही आम आदमी पार्टी सरकार पर हमलावर थी लेकिन अब कांग्रेस भी पानी की किल्लत को लेकर सड़कों पर उतर आयी है। आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव की अगुवाई में दिल्ली कांग्रेस ने हर क्षेत्र मटकाफोड़ प्रदर्शन किया। देवेंद्र यादव ने दिल्ली में जलसंकट को लेकर बीजेपी और आम आदमी पार्टी दोनों को जिम्मेदार बताया है। देवेंद्र यादव ने कहा की बीजेपी और कांग्रेस पानी की किल्लत का समाधान करने के बजाये आपस में केवल नूरा कुश्ती कर रही है।  गोविन्द पूरी कालका जी में प्रदर्शन करते हुए देवेंद्र यादव ने कहा की बीजेपी और कांग्रेस की नूरा कुश्ती की वजह से दिल्ली पानी को तरस रही है। अब दिल्ली चुप नहीं बैठेगी। 

दिल्ली के कई इलाकों में कांग्रेस ने एक साथ  मटकाफोड़ प्रदर्शन किया। इनमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जगह जगह मैकेफोडकर दिल्ली की आम आदमी पार्टी और बीजेपी के खिलाफ नारेबाजी की। दिल्ली के वज़ीर पुर में स्थानीय विधायक हरिशंकर गुप्ता के नृतत्व में प्रदर्शन किया। वज़ीर पुर जे जे कॉलोनी , बुनकर कॉलोनी में स्थानीय लोगों ने मटके फोड़े। वज़ीर पुर जेजे कॉलोनी 115 बस स्टेण्ड पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। वज़ीर पुर के पूर्व विधायक हरिशंकर गुप्ता ने कहा की दिल्ली में पानी का प्रबंधन ठीक नहीं है। वज़ीर पुर जेजे कॉलोनी में कहीं गंदा पानी आ रहा है तो कहीं पानी आ ही नहीं रहा। प्रदर्शनकारी युवा नेता चंद्रेश ने कहा कि जेजे कॉलोनी में भी पानी का गंभीर संकट बना हुआ है।

बुनकर कॉलोनी चौक पर कांग्रेस नेताओं ने नारेबाजी कर मटकाफोड़ प्रदर्शन किया। इनमें कांग्रेस नेता जनेश भड़ाना , अधिवक्ता यामीन खान , विजय पहलवान सहित बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थी। 

दिल्ली के मॉडल टाउन विधान सभा में भी पूर्व विधायक कवर करण सिंह की अगुवाई में मटकाफोड़ प्रदर्शन किया गया। इसमें ब्लॉक प्रमुख रमेश शर्मा ,नीरज मित्तल ,राजेश टांक , गौरव गाँधी ,सुदामा पासवान , विनोद वधवा ,आनंद गोयल , संजीव शर्मा ,अमित वाधवा ,जतिन शर्मा , राजकुमार गुप्ता , सुरेश बजाज , मदन सिंह आदि सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी शामिल थे। बाहरी दिल्ली के सुलतान पूरी इलाके में भी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व सुल्तान पुर माजरा विधान सभा से पूर्व विधायक जय किशन ने भी जलेबी चौक पर अपने सैकड़ो कार्यकर्ता और स्थानी लोगों के साथ मटका फोड़ प्रदर्शन किया। इस मौके पर कांग्रेस नेता जय किशन ने कहा की दिल्ली में पानी की निर्बाध आपूर्ति करना दिल्ली सरकार की जिम्मेदारी है। दिल्ली सरकार ने समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया। दिल्ली में पानी की किल्लत के लिए बीजेपी और कांग्रेस दोनों पूरी तरह से जिम्मेदार है। दोनों पार्टियां एक दूसरे पर जिम्मेदारी डालकर अपना पल्ला झाड़ रही है। 

दिल्ली में बीजेपी भी इस मुद्दे पर सैकड़ों पर है। पिछले दो हफ़्तों से बीजेपी जल मंत्री आतिशी पर भी हलवार है। जाहिर यही दिल्ली में विधान सभा चुनावों की भी आहट सुनाई देने लगी है। वज़ीर पुर विधान सभा में रविवार को जल बोर्ड कार्यालय में बीजेपी प्रदर्शन करनी जा रही रही। अभी लोकसभा चुनाव आम आदमी पार्टी और कांग्रेस दोनों ने मिलाकर लड़ा था। इसके बावजूद दिल्ली के सभी सातों सीटों पर बीजेपी ने बाजी मार ली। अब दिल्ली कांग्रेस जिस तरह से आम आदमी पार्टी पर हमलावर है उसे देख कहा जा सकता है कि विधानसभा में कांग्रेस आप के साथ गठबंधन करने के मूड में नहीं बल्कि अपनी खोई जमीन वापस करने के लिए संघर्ष करेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments