Saturday, June 29, 2024
spot_img
HomeMCDआईएएस अधिकारी अश्वनी कुमार होंगे एमसीडी के नए कमिश्नर,ज्ञानेश भारती की लेंगे...

आईएएस अधिकारी अश्वनी कुमार होंगे एमसीडी के नए कमिश्नर,ज्ञानेश भारती की लेंगे जगह

नई दिल्ली, 18 जून 2024।सीनियर आईएएस अधिकारी अश्विनी कुमार को दिल्ली नगर निगम का नया कम‍िश्‍नर नियुक्त किया गया है। वह कमिश्नर ज्ञानेश भारती की जगह लेंगे।
केंद्र में मोदी सरकार के तीसरी बार सत्ता में आने के बाद दिल्ली के सीनियर ब्यूरोक्रेट्स की ट्रांसफर पोस्टिंग का सिलसिला शुरू हो गया है। गृह मंत्रालय के आदेश पर हाल ही में नई दिल्ली नगरपालिका परिषद के चेयरपर्सन आईएएस अमित यादव का ट्रांसफर किया गया था। वहीं अब दिल्ली नगर निगम के कमिश्नर ज्ञानेश भारती का भी ट्रांसफर कर दिया गया है। अब उनकी जगह गृह मंत्रालय ने एजीएमयूटी कैडर के 1992 बैच के सीनियर आईएएस अधिकारी अश्विनी कुमार को एमसीडी का कमिश्नर नियुक्त किया है।
अश्विनी कुमार वर्तमान में दिल्ली सरकार के राजस्व विभाग के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी और मंडलायुक्त हैं। अश्विनी कुमार को दिल्ली सरकार भेजने से पहले केंद्र सरकार की ओर से एमसीडी का स्पेशल ऑफिसर नियुक्त किया गया था, जब तीनों नगर निगम को एकीकृत करने का फैसला लिया गया था। इसके बाद एकीकृत निगम के चुनाव कराने के दौरान उन्हें स्पेशल ऑफिसर नियुक्त किया गया था। तब आईएएस ज्ञानेश भारती जो विभाजित दिल्ली नगर निगम में दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के कमिश्नर थे, उनको ही 2022 में एकीकृत नगर निगम में एमसीडी आयुक्त नियुक्त किया गया था।
1992 बैच के सीनियर आईएएस अधिकारी अश्विनी कुमार की नियुक्ति पर गृह मंत्रालय ने एक सूचना दिल्ली के उपराज्यपाल के प्रधान सचिव को भेज दी है। सीनियर आईएएस अधिकारी अश्विनी कुमार वर्तमान में दिल्ली सरकार के राजस्व व‍िभाग के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी और मंडलायुक्त हैं।
गौरतलब है कि अश्विनी कुमार को द‍िल्‍ली सरकार भेजने से पहले केंद्र सरकार की ओर से उस वक्त एमसीडी का स्‍पेशल ऑफ‍िसर नियुक्त किया गया था, जिस वक्त केंद्र में दूसरी बार रही मोदी सरकार ने तीनों नगर निगम को एकीकृत करने का फैसला किया था। इसके बाद एकीकृत निगम के चुनाव कराने के दौरान अश्वनी कुमार को स्‍पेशल ऑफि‍सर न‍ियुक्त किया गया था।
दिल्ली नगर निगम चुनाव के बाद अश्वनी कुमार को दिल्ली सरकार में राजस्व विभाग के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी के तौर पर नियुक्त किया गया था। अक्‍टूबर 2022 में प्र‍िंस‍िपल सेक्रेटरी (होम) न‍ियुक्‍त क‍िया गया। वह कई बड़े व‍िभागों की अहम ज‍िम्‍मेदार‍ियां द‍िल्‍ली सरकार में संभाल रहे हैं।
अश्वनी कुमार के नए न‍ियुक्‍त‍ि संबंधी आदेश मंगलवार को गृह मंत्रालय की ओर से जारी कर दिए गए हैं। इस बाबत एक सूचना दिल्ली के उपराज्यपाल के प्रधान सचिव को भी भेज दी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments