Wednesday, July 3, 2024
spot_img
Homeदिल्ली NCR48 घंटे में डेढ़ सौ से ज्यादा दिल्लीवालों की गई जान, निगमबोध...

48 घंटे में डेढ़ सौ से ज्यादा दिल्लीवालों की गई जान, निगमबोध घाट पर कोरोना काल के बाद हुए सबसे ज्यादा अंतिम संस्कार

नई दिल्ली, 20 जून 2024। दिल्ली एनसीआर में भले ही मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा हो पर आंकड़े बता रहे हैं पिछले 48 घंटे के दौरान भीषण गर्मी से आम लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं और राष्ट्रीय राजधानी में 150 लोगों की मौत की सूचना है। ये मौतें हीट वेव से हुई हैं ऐसा दावा किया है बेघर लोगों के लिए काम करने वाले एक गैर सरकारी संगठन ‘सेंटर फॉर होलिस्टिक डेवलपमेंट’ ने। संस्था का दावा किया है कि 11 से 19 जून के बीच दिल्ली में भीषण गर्मी के कारण 192 बेघर लोगों की मौत हुई।
दिल्ली जानलेवा गर्मी से जूझ रही है। यह भीषण गर्मी लोगों की जान पर आ गई है। घर के बाहर ही नहीं, घर के अंदर भी लोग हीट स्ट्रोक का शिकार हो रहे हैं। सफदरजंग अस्पताल में भी बीते 24 घंटे में भीषण लू के कारण 33 मरीजों को भर्ती किया गया और अस्पतालों में पहले से भर्ती और नए मरीजों में से करीब 13 मरीज ने भीषण लू के कारण दम तोड़ दिया।
पिछले 48 घंटे में दिल्ली के प्रमुख अस्पतालों में 116 ब्रॉट डेड (अस्पताल पहुंचने से पहले मौत) मरीजों की पुष्टि हुई है, जबकि 30 मरीजों की मौत हीट स्ट्रोक और हीट संबंधित बीमारी की वजह से हुई है। हालांकि, ब्रॉट डेड मरीजों की मौत की वजह सीधे तौर पर हीट नहीं माना जा रहा है। एक्सपर्ट भी मानते हैं कि इतनी बड़ी संख्या में एक दिन में इतने ब्रॉट डेड मरीज नहीं आते हैं, कहीं न कहीं मौत की वजह हीट भी हो सकती है। हालांकि, पुलिस और स्वास्थ्य अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की है कि क्या सभी की मौत गर्मी से संबंधित कारणों से हुई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments