Sunday, July 7, 2024
spot_img
HomeMCDएमसीडी ने मिलाया साई से हाथ, खेल में भी निकलेगा दिल्ली से...

एमसीडी ने मिलाया साई से हाथ, खेल में भी निकलेगा दिल्ली से बेस्ट टैलेंट

नई दिल्ली, 3 जुलाई 2024। एमसीडी और साई मिलकर खेलो इंडिया राइजिंग टैलेंट आइडेंटिफिकेशन यानी कीर्ति प्रोग्राम के जरिए दिल्ली में खिलाड़ियों की नर्सरी तैयार करने के लिए कमर कस चुका है। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) इसके लिए दिल्ली नगर निगम के प्राइमरी स्कूलों में पढ़ने वाले 24000 बच्चों का मूल्यांकन करेगा।
एमसीडी ने एक तरह से अपने स्कूल के बच्चों के बीच से बेस्ट स्पोर्ट्स टैलेंट निकालने की मुहिम शुरू की है। निगम के शिक्षा विभाग के मुताबिक इनके करीब 1535 से ज्यादा स्कूलों में पढ़ने वाले शारीरिक रूप से शरीर हृष्ट पुष्ट बच्चों को इस मूल्यांकन कार्यक्रम में ले जाया जा रहा है। इसमें जिन बच्चों का प्रदर्शन बेहतर होगा, इन्हें जोनल गेम्स में खेलने का मौका दिया जाएगा।
भारत को 2036 तक दुनिया के शीर्ष 10 खेल राष्ट्रों में से एक और 2047 तक शीर्ष पांच में शामिल कराने के उद्देश्य से केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्रालय की ओर से देश भर में शुरू किए इस प्रोग्राम में दिल्ली में सबसे पहले एमसीडी ने साई के साथ हाथ मिलाया है। साई की इस स्कीम के साथ दिल्ली नगर निगम के हरेक जोन से दो-दो हजार बच्चे शामिल होंगे।
कुल 12 जोनों से 24000 बच्चों का साई मूल्यांकन करेगा कि कौन सा बच्चा किस खेल में कामयाब हो सकता है। कुल पांच खेलों में बच्चों का मूल्यांकन होगा। इनमें एथलेटिक्स, फुटबॉल, खो-खो, कबड्डी और वॉलीबॉल शामिल है। इसके लिए आठ जुलाई से तीन अगस्त तक जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में कार्यक्रम चलेगा। यहां हरेक जोन को दो-दो दिन दिए जाएंगे। इस मौके पर विभिन्न प्रकार से बच्चों का शारीरिक परीक्षण (फिजिकल टेस्ट) किया जाएगा।
साई की ओर बच्चों का मूल्यांकन करने के बाद निगम इनकी टीम बनाएगी। चयनित खिलाड़ियों को अक्तूबर में होने वाले जोनल, इंटर जोनल गेम्स में इन बच्चों को खेलने का मौका मिलेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments