Saturday, September 21, 2024
spot_img
HomeMCDकोलकाता रेप केस पर भड़के दिल्ली के डॉक्टर ,संघर्ष में शामिल भीम...

कोलकाता रेप केस पर भड़के दिल्ली के डॉक्टर ,संघर्ष में शामिल भीम राव अम्बेडकर अस्पताल 

दिल्ली दर्पण , दिल्ली दर्पण टीवी 

देश में बीते कुछ दिन पहले कोलकाता में एक ऑन ड्यूटी डॉक्टर के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या का मामला सामने आया था। जिसको लेकर पूरे देश में उबाल आ गया है।

देश के अलग अलग स्थानों पर महिला डॉक्टर के लिए इंसाफ की आवाज उठने लगी,सभी अस्पतालों के डॉक्टर प्रदर्शन के साथ हड़ताल पर पहुंच गए है। आपातकालीन सुविधा को छोड़ सारी सेवाएं बंद है। तमाम डॉक्टरों का आवाह्न है’ नो सिक्योरिटी नो ड्यूटी ‘, इसी तरह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी इंसाफ की आवाज उठती हुई नजर आई। दिल्ली के रोहिणी में स्थित डॉ. भीम राव अम्बेडकर अस्पताल के तमाम डॉक्टरों सहित नर्स से लेकर सभी स्टाफ पिछले 2 दिन से हड़ताल पर है। इस प्रदर्शन को पूर्ण रूप से इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा कराया गया। जिसमें सभी आईएमए के बड़े से लेकर जूनियर डॉक्टर भी शामिल थे।

कोलकाता रेप केस पर भड़के दिल्ली के डॉक्टर
कोलकाता रेप केस पर भड़के दिल्ली के डॉक्टर

हॉस्पिटल का स्टाफ पिछले 2 दिनों से हड़ताल पर है। साथ ही आज सभी स्टाफ ने मिलकर हॉस्पिटल के चारों और एक आक्रोश भड़ी रैली निकाली जिसमें मांग की कि जल्द इंसाफ हो ,और दोषियों की फांसी हो ।

इसी आक्रोश के बाद सभी मेडिकल स्टाफ ने उसके समर्थन के लिए हॉस्पिटल के चारों ओर एक चैन तैयार की। जिसका उद्देश्य उस देश की बेटी की आवाज को उठाना था, जो आज हमारे बीच नहीं रही। इंसाफ के साथ साथ डॉक्टरों की मांग है। उनके लिए नए कानून बनाए जाए, जिसमें डॉक्टरों के साथ नर्सिंग स्टाफ सहित महिला मरीज को भी सुरक्षा का प्रावधान करे। इसी आवाज को बुलंद करते हुए स्टाफ के लोगो ने वहां अपना आक्रोश व्यक्त किया। बड़ा सवाल अब उठता है, पूरे देश में लगातार उठ रही न्याय ये आवाज कब सुनी जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments