Thursday, September 19, 2024
spot_img
Homeदिल्ली NCRमॉडल टाउन में कांग्रेस का जश्ने आजादी, तिरंगे को सलाम, कांग्रेस के...

मॉडल टाउन में कांग्रेस का जश्ने आजादी, तिरंगे को सलाम, कांग्रेस के सिपाहियों का सम्मान

-कांग्रेस के सिपाहियों को किया याद 

-बहुत से सामाजिक कार्यक्रमों में मौजूद रहे देवेंद्र यादव

दिल्ली दर्पण टीवी 

नई दिल्ली

दिल्ली के मॉडल टाउन विधानसभा में आज कांग्रेस के सबसे पुराने और बड़े नेताओं में शामिल कंवर करण सिंह ने ध्वजरोहण का कार्यक्रम आयोजित किया है। कार्यक्रम में पूर्व विधायक कंवर करण सिंह के साथ-साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव और नई दिल्ली प्रभारी आकांक्षा ओला मौजूद रही। जश्न ए आजादी के बीच कांग्रेस ने ध्वजा रोहण कर सिर्फ शहीदों को ही नहीं याद किया बल्कि दिल्ली कांग्रेस के उन सिपाहियों को भी याद किया जिन्होंने विषम परिस्थितियों में भी कांग्रेस का झंडा नहीं छोड़ा। 

इस मौके पर वरिष्ठ नेता कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आरडब्ल्यूए के स्थानीय लोग और डीएवी स्कूल के छात्र भी शामिल रहे। देवेंद्र यादव ने सभी का स्वागत किया और कहा कि कांग्रेस का आजादी में अहम योगदान रहा है और साथ ही मनमोहन सिंह और शीला दीक्षित के समय को याद किया। उनकी ही कड़ी को जोड़ते हुए आकांशा ओला ने राहुल गांधी की भारत यात्रा का उदाहरण दिया। 

 देवेंद्र यादव दिखे बहुत से सामाजिक कार्यक्रमों में 

पार्टियों पर आरोप लगाया जाता है कि वे सिर्फ चुनाव में बाहर आती हैं, केवल चुनाव में ही कार्यक्रम करती हैं लेकिन दिल्ली में पिछले कुछ समय से जगह-जगह होने वाले समारोह इस बात को एक विपरीत मोड़ देती है। क्योंकि दिल्ली के कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ऐसे बहुत से सामाजिक कार्यक्रमों में देखे जा रहे हैं, जिसे देखकर इस बात को महसूस किया जा सकता है कि कांग्रेस में कितना उत्साह और करंट है।

ReplyForwardAdd reaction
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments