Thursday, September 19, 2024
spot_img
Homeब्रेकिंग न्यूज़हिंडनबर्ग खुलासे पर आप सांसद संजय सिंह का अडानी पर वार 

हिंडनबर्ग खुलासे पर आप सांसद संजय सिंह का अडानी पर वार 

-हिंडनबर्ग मामले पर संजय सिंह ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
-सेबी अध्यक्ष का अडानी घोटाले से लिंक : हिंडनबर्ग

दिल्ली दर्पण टीवी, नई दिल्ली

हिंडनबर्ग शनिवार शाम एक ट्वीट करके फिर से सुर्खियों में आ गया है। हिंडनबर्ग ने दावा किया है कि सेबी अध्यक्ष माधवी पूरी बुच और उनके पति धबल बुच अडानी घोटाले में शामिल थे। इस पर आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह ने सुबह प्रेस कांफ्रेंस करके अडानी और सेभी दोनों को घेरा है। उन्होंने अडानी पर फर्जी कंपनियां बनाकर हजारों करोड़ों रुपए लूटने का आरोप लगाया है। वहीं उन्होंने गौतम अडानी के भाई विनोद अडानी पर भी फर्जी तरीके से शेयर की कीमत बढ़ने का आरोप लगाया है। 

दरअसल इस मामले ने शनिवार शाम हिंडनबर्ग ट्वीट के बाद तेजी पकड़ ली है। हिंडनबर्ग ने एक पर पोस्ट में लिखा था कि ‘भारत में जल्द ही कुछ बड़ा होने वाला है‘। फिर एक और पोस्ट में उन्होंने सेबी की अध्यक्ष और अडानी ग्रुप के बीच लिंक का दावा किया है। वहीं सेभी की अध्यक्ष ने इस दावे को नकारा है।

 इस खुलासे के बाद से सिर्फ आम आदमी पार्टी नहीं बल्कि कांग्रेस ने भी अडानी पर अपना वार शुरू कर दिया है। जब 2023 में हिडंनबर्ग ने अडानी घोटाले का खुलासा किया था, उस समय अडानी को भारी नुकसान उठाना पड़ा था। अब देखना यह है कि इस बार शेयर मार्केट पर इस खुलासे का क्या प्रभाव पड़ेगा।

ReplyForwardAdd reaction
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments