Thursday, September 19, 2024
spot_img
HomeDELHI POLICEकिशनगंज के घरो पर सीलिंग का कारण अवैध ज़मीन या कोई और बड़ी...

किशनगंज के घरो पर सीलिंग का कारण अवैध ज़मीन या कोई और बड़ी साजिश 

हाइलाइट्स – लोगो का बवाल,महिला कांस्टेबल घायल, पुलिस का लाठीचार्ज 

                    स्थानीय लोगो द्वारा भूमाफियां की साजिश का दावा 

दिल्ली दर्पण टीवी, सिया शर्मा 

दिल्ली के करोल बाग की गऊशाला रोड पर सीलिंग के लिए प्रशासन ने दस्तक दे दी है। जिसके बाद से वहाँ के लोगो में हड़कंप मच गया है। 28 अगस्त को जब प्रशासन कोर्ट के आदेश के बाद सीलिंग के लिए पहुँचा तो वहाँ मौजूद लोगो ने अपने आशियाने छिन जाने के डर से बवाल कर दिया और यहाँ तक की पुलिस पर भी पथराव कर दिया। जिसके कारण वहाँ मौजूद एक सीआरपीएफ की महिला कॉन्स्टेबल घायल हो गयी। जिसके बाद पुलिस ने वह मौजूद लोगो पर लाठीचार्ज शुरू कर दिया। लोगो ने बताया बुजुर्ग और महिलाओं पर भी लाठियां बरसाई गयी। वहीं स्थानीय लोगो का कहना है वे 100 वर्षो से ज्यादा समय से यहाँ रह रहे है। लेकिन अब अचानक हमारे मकानों को सील किया जा रहा है। 

लोगो ने कहा की हमारी कई पीढ़िया यही पैदा हुई है।अगर उन्हें यहाँ से निकाल दिया गया तो वे कहाँ जाएँगे। लोगो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मदद की गुहार लगाई है।

घर खाली कराने के पिछले कोई बड़ी साजिश बता रहे स्थानीय लोग !

बताया जा रहा है की ये पूरा एरिया स्लम के अंदर आता है। दरअसल कुछ समय पहले भी यहाँ नोटिस के जरिए , घरो को खाली करने के निर्देश दिए गए थे । उस समय भी यहाँ बहुत अफरा तफरी मची थी। काफी समय से हाई कोर्ट में ये मामला चल रहा था जिसमे दावा किया जा रहा था की ये घर रेलवे की ज़मीन पर बने है। अब हाई कोर्ट के आदेश पर प्रसाशन ने 11 घरो पर सीलिंग कर दी है।  जिसके बाद लोगो ने बवाल कर दिया। वही साथ साथ लोगो ने इसे भूमाफिया की साजिश बताया है। लोगो ने कहा एक दिन में ये घर नहीं बने, जब यहाँ गड्ढे थे तब किसी ने ये नहीं कहा की ये ज़मीन अवैध है लेकिन अब वे लोगो को घर से बेघर करना चाहते है। 

जहाँ एक और लोगो में अपने घर खोने का रोष है वही दूसरी और उनके साथ आम आदमी पार्टी के विधायक भी हाई कोर्ट के फैसले पर सवाल उठा रहे है। बहरहाल ये ज़मीन अवैध है या इस मामले के पीछे कोई साजिश छिपी है ये एक बड़ा सवाल है। लेकिन इस बात से लोगो की परेशानी को भी नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता। 

ReplyForwardAdd reaction
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments