Thursday, September 19, 2024
spot_img
Homeराजनीतिराहुल गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी: कांग्रेस का प्रदर्शन

राहुल गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी: कांग्रेस का प्रदर्शन

राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा और उसके सहयोगी दलों के नेताओं द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणी करने के खिलाफ आज दिल्ली समेत कई स्थानों पर कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने दिल्ली मध्य प्रदेश समेत विभिन्न राज्यों में भाजपा नेताओं के खिलाफ विरोध.प्रदर्शन किया।
भाजपा और सहयोगी दल के नेताओं के खिलाफ कांग्रेस ने बुधवार को दिल्ली पुलिस से शिकायत की। कांग्रेस नेता अजय माकन ने तुगलक रोड पुलिस स्टेशन में केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्‌टू समेत 4 नेताओं की शिकायत की है। माकन ने केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू बीजेपी नेता तरविंदर मारवाह यूपी सरकार के मंत्री रघुराज सिंह और शिवसेना के विधायक संजय गायकवाड के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 351 352 353 और 61 के तहत मामला दर्ज करवाया है।


कांग्रेस नेता अजय माकन ने आगे कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस इन नेताओं की धमकियों से डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गाधी को इसलिए धमकी दी जा रही है क्योंकि वे दलित अल्पसंख्यकों पिछड़ों और गरीबों के हित और संविधान बचाने की बात करते हैं।
माकन ने कहा कि जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं इसलिए कुछ लोग देश की शांति भंग करने की कोशिश कर रहे हैं।
मालूम हो कि दिल्ली में राहुल गांधी के घर के बाहर 11 सितंबर को भाजपा ने प्रदर्शन किया था। इस दौरान भाजपा नेता तरविंदर सिंह मारवाह पर राहुल को मारने की धमकी देने का आरोप लगा।


केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने 15 सितंबर को राहुल गांधी को आतंकवादी बताया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी हिंदुस्तानी नहीं हैं। उनको भारत से प्यार भी नहीं है। राहुल ने पहले मुसलमानों का इस्तेमाल करने की कोशिश की लेकिन ऐसा नहीं हुआ तो वे अब सिखों को बांटने की कोशिश कर रहे हैं।
केंद्रीय मंत्री ने कहा था कि राहुल गांधी देश के नंबर वन टेररिस्ट हैं। उनको पकड़ने वाले को इनाम दिया जाना चाहिए क्योंकि वे देश के सबसे बड़े दुश्मन हैं। देश की एजेंसियों को उन पर नजर रखनी चाहिए। दरअसल राहुल गांधी ने अमेरिका में कहा था कि भारत में सिख समुदाय के बीच इस बात की चिंता है कि उन्हें पगड़ी और कड़ा पहनने की इजाजत दी जाएगी या नहीं।


कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि नेता खुलेआम देश के नेता प्रतिपक्ष को हत्या की धमकी दे रहा है। ये बेहद गंभीर मामला है। ये भाजपा की नफरत की फैक्ट्री का प्रोडक्ट है। इस पर कार्रवाई होनी चाहिए।
उधर कांग्रेस के विरोध के बीच राहुल के खिलाफ भाजपा और उसके एक अन्य सहयोगी नेता ने फिर बयान दिया। केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि राहुल गांधी विदेश में जाकर देश की प्रतिष्ठा को गिराते हैं उनका पासपोर्ट रद्द होना चाहिए। वहीं भाजपा सांसद अनिल बोंडे ने कहा. राहुल की जीभ काट लेनी चाहिए।


बता दें कि शिवसेना के विधायक संजय गायकवाड ने राहुल गांधी और कांग्रेस को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा था कि उनके कार्यक्रम में आने वाले कांग्रेसी कुत्ते को वो दफना देंगे। इससे पहले आरक्षण वाले बयान पर विधायक संजय गायकवाड ने राहुल गांधी की जीभ काटकर वाले को इनाम देने की घोषणा की थी।
शिवसेना विधायक के बयान से प्रदेश बीजेपी प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले ने पार्टी को अलग कर लिया था। उन्होंने कहा कि बीजेपी महायुति सरकार का घटक है। लेकिन मैं गायकवाड की टिप्पणियों का समर्थन नहीं करूंगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments