Friday, September 27, 2024
spot_img
HomeMCDDelhi Mcd में स्टैंडिंग कमिटी के सदस्य का चुनाव आज

Delhi Mcd में स्टैंडिंग कमिटी के सदस्य का चुनाव आज

AAP का जीत का दावा

नई दिल्ली। Delhi Mcd में स्टैंडिंग कमिटी के एक का चुनाव आज हो रहा है। इस चुनाव के लिए सदन की स्पेशल बैठक बुलाई गई है। BJP और आम आदमी पार्टी दोनों की कोशिश है कि सदन से उन्हीं का सदस्य जीते। लेकिन इधर AAP का दावा है कि वह जीतेगी। इधर भाजपा अपना जीत का दावा कर रही है लेकिन चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है जब उसके दो पार्षद बीजेपी में शामिल हो गए.
दरअसल स्टैंडिंग कमिटी की मेंबर कमलजीत सहरावत लोकसभा का चुनाव जीतकर सांसद बन गई। इस कारण उन्होंने निगम पार्षद की सदस्यता के साथ ही स्टैंडिंग कमिटी के मेंबर का पद भी छोड़ दिया था। आज हो रही सदन की बैठक में उनके Delhi Mcdकी सदस्यता छोड़ने से खाली हुए पद को भरने के लिए ही यह चुनाव हो रहा है।

दो पार्षद बीजेपी में शामिल


यदि आम आदमी पार्टी का मेंबर जीत जाता है, दोनों पार्टियों के सदस्यों की संख्या 9.9 हो जाएगी। लेकिन टाई होने पर स्टैंडिंग कमिटी के गठन का फैसला पर्ची निकालकर किया जाएगा। और अगर सदन से भाजपा का मेंबर चुना जाता है तो स्टैंडिंग कमिटी भाजपा की बनेगी।


AAP ने दावा किया


AAP के नेताओं का कहना है कि उनके तीन Delhi Mcd के भाजपा में चले जाने के बाद भी सदन में उनका बहुमत है। अभी तक सदन में आम आदमी पार्टी के निगम पार्षदों की संख्या 127 और भाजपा के निगम पार्षदों की संख्या 112 थी। कांग्रेस पार्टी के 9 निगम पार्षदों के अलावा एक निर्दलीय निगम पार्षद भी है। तीन निगम पार्षदों के BJP में जाने से उनके निगम पार्षदों की संख्या बढ़कर 115 हो गई है। तब भी आम आदमी पार्टी के पास 10 निगम पार्षद अधिक हैं।
MCD के 12 जोन में से सात जोनों पर BJP का कब्जा है। AAP के खाते में पांच जोन हैं। इस तरह से हर जोन से एक.एक मेंबर के हिसाब से BJP के सात और आम आदमी पार्टी के पांच मेंबर हैं। स्टैंडिंग कमिटी के लिए सदन से छह मेंबर चुने जाते हैं।
मलूम हो कि लोकसभा चुनाव से पहले छह सदस्यों का चुनाव हो चुका है। सदन से दोनों पार्टियों के तीन-तीन मेंबर चुने गए थे।

पूनम कोरी दिल्ली दर्पण

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments