Tuesday, September 17, 2024
spot_img
HomeराजनीतिAam Adami Party:आपका एमएलए आपके द्वार अभियान जोरो शोरो पर 

Aam Adami Party:आपका एमएलए आपके द्वार अभियान जोरो शोरो पर 

दिल्ली दर्पण टीवी, नयी दिल्ली 

आम आदमी पार्टी का आपका एमएलए आपके द्वार अभियान जोरो शोरो से दिल्ली के कई भागो में जोर पकड़ रहा है। आज भी दिल्ली की कस्तूरबा नगर विधानसभा के विधायक मदनलाल और आर.के. पुरम विधानसभा की विधायक प्रमिला धीरज ने आपका एमएलए आपके द्वार अभियान के तहत लोगो से मुलाकात की। अलग अलग जगह के विधायक अपने अपने क्षेत्र की जनता से संपर्क बना रहे है और उनकी समस्याएं सुन रहे है। 

Aam Adami Party:आपका एमएलए आपके द्वार अभियान जोरो शोरो पर 

विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी आम आदमी पार्टी ने पिछले सप्ताह ही आपका एमएलए आपके द्वार अभियान की पहल की थी। इस अभियान का उद्देश्य दिल्ली की जनता से सीधा संवाद स्थापित करना था। वे दिल्ली की जनता से बात करके अरविन्द केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की सरकार के द्वारा पिछले 5 वर्षो से किया गया काम जनता तक पहुंचना है। आम आदमी पार्टी ने दावा किया था की इस अभियान के तहत दिल्ली के सभी 2800 मंडल में बैठक कर जनता से सीधा संवाद किया जायगा। इस अभियान के तहत पहले दिन  शालीमार बाग, बवाना, पालम, महरौली, सुल्तानपुरी, बिजवासन में बैठकें हो चुकी है। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments