Tuesday, April 30, 2024
spot_img
Homeअपराध12 वीं की छात्रा का अपहरण , नहर में बेहोश मिली 

12 वीं की छात्रा का अपहरण , नहर में बेहोश मिली 

–दीपक दहिया / जसवंत गोयल

 दिल्ली। दिल्ली के बवाना में 12क्लास  की छात्रा को दिन दहाड़े बेहोश कर कार में डालकर ले गए .होश आने पे उसने खुद को अस्पताल में पाया। 16 साल की इस छात्रा को बेहोशी की हालात में कुछ लोगों ने नहर से निकाला। घटना बाहरी दिल्ली के बवाना इलाके की है।  छात्रा ने पुलिस को बताया उसे किसी लड़के ने रुमाल रखकर बेहोश किया और कार में डालकर ले गए।  सब कुछ इतना अचनका हुआ की उसे सम्भलने का मौक़ा ही नहीं मिला।  उसे केवल इतना पता है की एक लडके उए उसके मुह पर रुमाल रखा और वह बेहोश हो गयी।
 लड़की राजकीय विद्यालय बवाना में पड़ती है।  घटना के समय वह पेपर देकर स्कूल से आ रही थी। लड़की जब तय समय पर घर नहीं पहुंची तो परिजनों चिंता हुयी और वे उसे तलास कर रहे थे।   एक बीच उनके पास मह्रिषी वाल्मीकि अस्पताल से फोन आया तो घटना का पता चला। लड़की को कैट्स एम्बुलेंस ने घटना स्थल से अस्पताल पहुचाया।  कैट्स अधिकारी राजेन्द्र भारद्वाज के अनुसार लड़की बेहोश थी और उसे नहर से  लोगों ने निकाला था।
लड़की के परिजन पुलिस इस पर अभी कुछ भी कहने से बच रहे है। लेकिन बतया जा  रहा है की छात्रा से बवाना के ही तीन लड़कों ने छेड़छाड़ की थी।  शक इन्ही तीन लड़कों पर है जो पहले भी छेड़छाड़ कर चुकें है।
 इस छात्रा का अपहरण किसने और क्यों किया अभी यह साफ़ नहीं है। बवाना थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments