Sunday, April 28, 2024
spot_img
Homeअपराधटाटा स्टील कंपनी के यार्ड में हुआ गोली मार कर कत्ल

टाटा स्टील कंपनी के यार्ड में हुआ गोली मार कर कत्ल

टाटा स्टील कंपनी के यार्ड में हुआ कत्ल । दरअसल टाटा स्टील कंपनी के मुख्य एक द्वार से पूर्व कर्मचारी दाखिल हुआ और सीधा सीनियर मैनेजर अरिंदम पाल के दफ्तर में पहुंचा और जाते ही एक के बाद एक पांच गोलियां मैनेजर पर दाग दी। दफ्तर में फैला खून इस बात की गवाही दे रहा है की हत्यारे ने किस कदर खून की होली खेली है। ह्त्या की इस वारदात के बाद हत्यारा कंपनी के दूसरे गेट से फरार हो गया। ताबड़तोड़ गोलियों की आवाज़ सुनकर कंपनी में हड़कंप मच गया और घायल को निजी हस्पताल लेजाया गया जहाँ डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसी दफ्तर में काम करने वाले एक कर्मचारी ने बताया की उसने ये सारी वारदात देखी है और उसने कातिल पूर्व कर्मचारी को देखा औऱ तुरंत नीचे झुक गया इतने में वह पूर्व कर्मचारी गोलियां दागकर फरार हो गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments