Saturday, April 27, 2024
spot_img
Homeराजनीतिप्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष में, सेवा सप्ताह की शुरुआत

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष में, सेवा सप्ताह की शुरुआत

संजय गाँधी अस्पताल में जरुरतमंदो की सेवा,
हंसराज हंस और बजरंग शुक्ला रहे मौजूद

पुनीत गुप्ता, दिल्ली दर्पण टीवी

मंगोलपुरी, दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो दिन बाद यानी 17 सितंबर को अपना 70वां जन्मदिन मनाएंगे। कोरोना काल में भी पीएम के जन्मदिन का मनाने के लिए बीजेपी ने खास तैयारी की है। पार्टी सेवा सप्ताह के रूप में पीएम मोदी का जन्मदिन मना रही है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज गौतमबुद्ध नगर जिले के छपरौली गांव से सेवा सप्ताह का शुभारंभ कर दिया है। इसके जरिए पूरे एक सप्ताह तक सेवा कार्यों का संचालन किया जाएगा।

इसी के उपरांत दिल्ली के मंगोलपुरी में भी सेवा सप्ताह की शुरुआत की गयी। जरुरतमंदो की सेवा के लिए मंगोलपुरी का संजय गाँधी अस्पताल चुना गया। इस सेवा में भाजपा के तमाम कार्यकर्ताओ के साथ सांसद हंसराज हंस और बाहरी जिले के नव जिलाध्यक्ष बजरंग शुक्ला और निगम पारषिदा उर्मिला चौधरी भी मौजूद रहे।

बजरंग शुक्ला ने बताया की कार्यकर्ताओ के लिए एक हफ्ते की सेवा बहुत कम है। पुरे साल भी सेवा की जा सकती है। इसके अलवा शुक्ला ने बताया की आने वाले समय में और भी कार्यक्रम क्षेत्र देखने को मिलेंगे।

इस मौक़े पर सांसद हंस राज भी मौजूद रहे जिन्होंने खुद जरुरत मंदो तक फल पहुचाये। हंसराज ने कहा की अस्पताल से शुरुआत इसीलिए की गयी है ताकि जो लोग परेशान है तकलीफ में है उनको कुछ राहत दी जा सके।

इस दौरान जिलाध्यक्ष बजरंग शुक्ला ने कहा की भाजपा के कार्यकर्ता और नेता कोरोना संक्रमित है। जिस से यह सिद्ध होता है की भाजपा के कार्यकर्ताओ ने अपनी फ़िक्र ना करके जन की सेवा की है और इसके लिए उनको गर्व है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments