Sunday, April 28, 2024
spot_img
Homeराजनीतिकर्मचारियों ने हड़ताल का बिगुल बजाकर सैकड़ों की संख्या में किया प्रदर्शन

कर्मचारियों ने हड़ताल का बिगुल बजाकर सैकड़ों की संख्या में किया प्रदर्शन

मुकेश राणा, दिल्ली दर्पण टीवी

राजधानी दिल्ली में एमसीडी कर्मचारी कई महीनों से वेतन ना मिलने से नाराज चल रहे है, जिसके कारण समय-समय पर निगम कर्मचारी रोष प्रकट करते रहते हैं। इसी को लेकर दिल्ली के रोहिणी जोन के ऑफिस में आज निगम कर्मचारियों ने हड़ताल का बिगुल बजाकर सैकड़ों की संख्या में प्रदर्शन किया।

हाथो में तख्क्ती ओर चेतावनी लेकर किया प्रदर्शन

हाथो में तख्क्ती ओर चेतावनी लेकर प्रदर्शन करते ये कर्मचारी है दिल्ली नगर निगम रोहिणी जोन के इनका आरोप है कि कई महीने से निगम कर्मियों को वेतन नहीं मिला जिसके चलते परिवार पर आर्थिक संकट के बादल मंडरा रहा है, निगम कर्मियों ने नारेबाजी कर दिल्ली की केजरीवाल सरकार और केंद्र की सरकार पर जमकर निशाना साधा।

कर्मचारियों का आरोप

सफाई कर्मचारियों का आरोप है कि वेतन के मामले में दोनों की सरकार एक दूसरे पर पल्ला झाड़ रही है। जबकि कोरोना काल के दौरान निगम कर्मचारियों ने भी कोरोना वॉरियर्स के तौर पर अपनी भूमिका निभाई है, और यही कर्मचारी अपने वेतन के लिए तरस रहे हैं। आज इन कर्मचारियों का घर परिवार चल पाना मुश्किल हो रहा है, जिसके लिए ये दोनों ही सरकार जिम्मेदार है। जिस कारण उन्हें मजबूरन सड़क पर उतर कर प्रदर्शन करना पड़ रहा है हालात ये है कि परिवार भूखे मरने की कगार पर है ओर सरकार को कोई चिंता नहीं

कॅरोना में निगम कर्मचारी परेशान

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि कॅरोना में निगम कर्मचारी काफी परेशान है वेतन नही मिलने से परिवार को चलाना मुश्किल हो रहा है। कर्मचारियों का अपना पैसा है लेकिन उन्हें दिया नही जा रहा है। इसी को लेकर यूनियन लोगों की आवाज सरकार तक पहुँचाने का प्रयास कर रही है। कर्मचारियों का कहना है कि दिल्ली सरकार व केंद्र सरकार आंख मूंद कर बैठे हैं जिसके चलते अब निगम कर्मियों की हड़ताल ही एक मात्र विकल्प है

रोहिणी जोन में अपने काम को लेकर आए लोग भी हड़ताल के कारण परेशान दिखे । लोगो का कहना है कि हड़ताल के कारण निगम से जन्म ओर मृत्यु प्रमाण पत्र तक जारी नहीं हो रहे। जिसके चलते लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बहरहाल लगातार उत्तरी दिल्ली नगर निगम कर्मचारी अपने वेतन की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे है। ओर हड़ताल का बिगुल वेतन न मिलने तक जारी रहेगा अब देखना होगा कि सरकार निगम कर्मियों के लिए क्या कदम उठाती है ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments