Sunday, April 28, 2024
spot_img
Homeअन्यमहिला मंडल पंजाबी बाग़ का भव्य तीज महोत्सव आयोजन

महिला मंडल पंजाबी बाग़ का भव्य तीज महोत्सव आयोजन

दिल्ली दर्पण टीवी 
दिल्ली। तीज का पर्व महिलाओं के लिये  बेहद ख़ास माना जाता है लेकिन इसको और ख़ास बनाने का काम करती हैं महिला मंडल पंजाबी बाग़। पंजाबी बाग़ महिला मंडल ने पंजाबी बाग़ इलाके 17 वां तेज़ महोत्सव धूम धाम से मनाया।  एक ऐसी संस्था जो महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में पिछले सत्रह सालों से काम करती आ रही है।  पंजाबी बाग़ में आयोजित इस भव्य तीज महोत्सव में महिलाओं के लिये बहुत कुछ ख़ास देखने को मिला।
डिज़ाइनर ज्वेलरी , ड्रेसेज और एक्सेसरीज के अलावा लैम्प्स, कैंडल्स , हैंडीक्राफ्ट्स और इस तरह की अनेक चीजें जो महिलाओं के लिये  ख़ास मायने रखती हैं। यही वजह है की सुबह से ले कर देर रात तक भी यहाँ महिलाओं का ताँता लगा  रहा। कोई ग्रुप मेहंदी लगवाने के बाद फोटो क्लिक करवाता दिखा तो कुछ महिलाएं अपनी सहेलियों के साथ कार्यक्रम का लुत्फ़ उठाती दिखीं।  शॉपिंग के लिए तो इस मेले में इतना कुछ मौजूद था की नजरें थम नहीं सकती। इस बात की गवाही तो ये तस्वीरें ही दे रही हैं-चारो तरफ , रौनक ही रौनक।   आयोजक मंडल भी इस सफलता से खासे उत्साहित दिखे।  (—देखिये पूरी रिपोर्ट )
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments