Saturday, April 27, 2024
spot_img
Homeअन्यइक राहत फाउंडेशन और सर्व धर्म कल्याण एकता मंच ने सामूहिक विवाह...

इक राहत फाउंडेशन और सर्व धर्म कल्याण एकता मंच ने सामूहिक विवाह कराया

कन्या दान से बड़ा कोइ दान नही होता। किसी गरीब की कन्या के कन्यादान में सहयोग करने से बड़ा कोई पूण्य नही होता। पश्चिम विहार के भैरा एन्क्लेव में इक राहत फाउंडेशन और सर्व धर्म कल्याण एकता मंच भी ऐसा पुनीत कार्य हर वर्ष बड़े पैमाने पर करते है। इस वर्ष भी इन संस्थाओं ने पश्चिम विहार के भैरा एन्क्लेव में ऐसी 11 गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह सम्प्पन कराया। इस सामूहिक विवाह समारोह में इन दूल्हा दुल्हन के परिजन ही नहीं बल्कि कई प्रमुख समाज सेवी और नेता भी शरीक हुए। दुल्हन की ड्रेस से लेकर इनके लिए दान और उपहार तक का पूरा इंतजाम था।इन्हें घर ग्रहस्ती का वह पूरा सामान दिया गया जो कोइ गरीब अपने बेटी को दे सकता है। इतने लोगों का प्यार और आशीर्वाद पाकर ये दूल्हा दुल्हन भी बहुत खुश थे। 
बड़ी संख्या में समाज सेवा और सियासत जुडी हस्तियां भी इन्हें आशिर्वाद देने पहुचे। प्रमुख लोगों ने  इक राहत फाउंडेशन और सर्व धर्म कल्याण एकता मंच के इस आयोजन को सामाजिक और धार्मिक एकता की मिशाल भी बताया। इन दूल्हा दुल्हन के जोड़ों में  हिन्दू और मुस्लिम दोनों नजर आये। प्रमुख लोगों इस आयोजन की बेहद प्रशंसा की। 
दुल्हन के लाल लिबास में सजी धजी इन बेटियों के लिए भी यह दिन जीवन भर याद रहेगा। जीवन की इस नयी शुरुआत में इन्हें अपने परिजनों के साथ साथ सामाज के बड़े और समानित लोगों का आशिर्वाद जो मिला है। 
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments