Saturday, April 27, 2024
spot_img
Homeराजनीतिअशोक विहार में निगम पार्षदों का सम्मान समारोह

अशोक विहार में निगम पार्षदों का सम्मान समारोह

[bs-embed url=”https://youtu.be/bEGXR4902aA”]https://youtu.be/bEGXR4902aA[/bs-embed]

फेडरेशन ऑफ अशोक विहार के मंच पर निगम पार्षदों के सम्मान समारोह | डॉ एचसी गुप्ता | प्रमोद कोहली ऐसे नज़ारे अशोक विहार की संस्थाओं के मंच पर ही देखने को मिलते है जहाँ विरोधी पार्टियों से जुड़े पॉलिटिशंस और जनप्रतिनिधि भी परस्पर प्रेम से मिलते नजर आतें है –फेडरेशन ऑफ़ अशोक विहार RWA के मंच से भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला —मौक़ा था नव निर्वाचित निगम पार्षदों के सम्मान और स्वागत समारोह का — अशोक विहार फेज 2 स्थित सनातन भवन में हुए इस भव्य स्वागत समारोह में क्षेत्र के सभी नए चुने गए निगम पार्षद तो पहुंचे ही साथ ही पूर्व और वर्तमान विधायक और पार्षद भी पहुंचे –सभी नव निर्वाचित निगम पार्षदों ने भरोसा दिलाया की वे मिलजुलकर काम करेंगे । अशोक विहार में डॉ एचसी गुप्ता की अगुवाई में पिछले तीन दशक से जांगरूकता और जनता की सेवा और सुविधा के लिए काम कर रही फेडरेशन ऑफ़ अशोक विहार RWA ने समस्त अशोक विहार को तो आपस में जोड़ा ही है साथ ही उन्हें अपनी ताकत का अहसास भी कराया है –इस स्वागत समारोह में फेडरेशन के प्रधान डॉ एचसी गुप्ता ने फेडेशन की उपलब्धियों को भी सामने रखा | इस सम्मान समारोह में समस्त क्षेत्र की प्रमुख संस्थाओं के प्रतिनिधि और प्रधान भी थे तो इलाके की जानी मानी शख्शियतें भी मौजूद थी –मंच संचालन कर रहे फेडरेशन के महासचिव प्रमोद कोहली सभी का परिचय करा रहे थे –मंच पर नए निगम पार्षदों का स्वागत हो रहा था तो मंच पर बैठे पुराने जनप्रतिनिधियों की आपसी कानाफूसी भी चर्चा का विषय बनी हुयी थी..

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments