Thursday, September 19, 2024
spot_img
Homeअपराधमंगोलपुरी में सिरफिरे युवक का कहर

मंगोलपुरी में सिरफिरे युवक का कहर

[bs-embed url=”https://youtu.be/iHo6F4YY1EA”]https://youtu.be/iHo6F4YY1EA[/bs-embed]

राजधानी दिल्ली के मंगोलपुरी में नशे में धुत एक सिरफिरे युवक ने सड़क पर चल रहे लोगों पर उस्तरे से हमला किया। जिसमें करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। हालांकि लोगों ने सिरफिरे को कुछ देर बाद पकड़ लिए और जमकर उसकी धुनाई कर दी। खुद सरफिरा युवक भी अपने ही उस्तरे से घायल हो गय़ा जिसे पुलिस ने हिरासत में लेकर अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के मुताबिक हमलावर युवक का नाम शुभम है जो 25 साल का है और मंगोलपुरी में ही किराए पर रहता है जबकि वो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जालौन का रहने वाला है। छानबीन में ये भी पता चला है कि शुभम मंगोलपुरी के औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्ट्री में मजदूरी करता है और वो कोई पेशेवर अपराधी नहीं है। फिलहाल उस्तरे से घायल हुए लोगों को अस्पताल में भरती कराया गया है। सड़क पर चलते हुए लोगों पर अचानक हुए इस हमले से लोग कुछ समझ नहीं पाए और मौके पर अचानक अफरातफरी मच गई जिसके बाद बड़ी मुश्किल से लोगों ने सिरफिरे युवक को काबू में किया लेकिन युवक द्वारा घायल किए गए लोगों का हाल कैसा है ये उनके जख्मों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments