सामग्री पर जाएँ
ताज़ा
नई दिल्ली के कनॉट प्लेस में मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर बड़ा प्रदर्शन, कई हिरासत मेंउत्तर प्रदेश से दिल्ली आने वाले रेल यात्रियों को राहत, शकूरबस्ती तक बढ़ाई गईं दो स्पेशल ट्रेनेंदिल्ली में अवैध पोस्टर लगाने वालों पर दर्ज होगी FIR, मुख्यमंत्री ने दिए सख्त निर्देशउत्तराखंड में खाई में गिरी फरीदाबाद के परिवार की कार, 5 लोग घायलसोनीपत में दिल्ली के कारोबारी से लूट के चार दोषियों को 10-10 साल की कैदएलके आडवाणी अस्पताल में भर्ती: सीने में संक्रमण के बाद अपोलो अस्पताल में इलाज, हालत स्थिर
ताज़ा खबरअपराध

शाहबाद डेयरी पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; 11 मोबाइल फोन और अवैध चाकू बरामद

दिल्ली के शाहबाद डेयरी थाना पुलिस ने चाकू की नोक पर हुई लूट का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने 11 मोबाइल फोन, अवैध चाकू, शिकायतकर्ता के दस्तावेज और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद की। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

Rajender Swami
Rajender SwamiDelhi Darpan
शेयर
17 अक्तूबर 2026 · 8:27 am140 व्यूज़Outer North Delhi
शाहबाद डेयरी पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; 11 मोबाइल फोन और अवैध चाकू बरामद
शाहबाद डेयरी पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; 11 मोबाइल फोन और अवैध चाकू बरामद — Delhi darpan

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की शाहबाद डेयरी थाना पुलिस ने चाकू की नोक पर हुई लूट की वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 11 मोबाइल फोन, एक बटनदार अवैध चाकू, शिकायतकर्ता के दस्तावेज और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस के मुताबिक, यह कार्रवाई संयुक्त पुलिस आयुक्त (नॉर्दर्न रेंज) विजय सिंह, आईपीएस के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त-1 (आउटर नॉर्थ) लोकेश्वरन आर, आईपीएस के मार्गदर्शन तथा एसीपी बवाना गौरव सिंह, आईपीएस की निगरानी में शाहबाद डेयरी थाना पुलिस द्वारा की गई।

घटना 11 अक्टूबर 2026 की है। पुलिस को पीसीआर कॉल के जरिए सूचना मिली कि रोहिणी सेक्टर-28 स्थित एनआईडीएम कार्यालय के पास दो लोगों के साथ लूटपाट की गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक घायलों को महाराजा अग्रसेन (एमवी) अस्पताल ले जाया जा चुका था।

अस्पताल में पुलिस ने घायल राम भवन (35 वर्ष) और सुनील (32 वर्ष) से पूछताछ की। दोनों ने बताया कि वे अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे, तभी चार अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने उनसे लूटपाट शुरू कर दी और विरोध करने पर एक आरोपी ने राम भवन पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में राम भवन गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपियों ने दोनों से नकदी, मोबाइल फोन और जरूरी दस्तावेज लूटे और मौके से फरार हो गए। डॉक्टरों ने मेडिकल जांच के दौरान राम भवन की चोट को गंभीर (Grievous) बताया।

गिरफ्तार आरोपी शक्ति (25 वर्ष) और शिवम उर्फ आयुष उर्फ बिल्ली (24 वर्ष) दोनों कृष्ण विहार,
गिरफ्तार आरोपी शक्ति (25 वर्ष) और शिवम उर्फ आयुष उर्फ बिल्ली (24 वर्ष) दोनों कृष्ण विहार,— Delhi darpan tv

पीड़ितों के बयान, मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर शाहबाद डेयरी थाने में एफआईआर संख्या 654/2026 दर्ज की गई। जांच के दौरान मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 309(6), 311 और 3(5) के तहत कार्रवाई आगे बढ़ाई गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में एसआई राम सिंह, हेड कांस्टेबल अनिरुद्ध नैन, हेड कांस्टेबल बृजेश और हेड कांस्टेबल अमित की विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, स्थानीय सूचना तंत्र और लगातार छापेमारी के आधार पर दो आरोपियों शक्ति और शिवम उर्फ आयुष उर्फ बिल्ली को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ और तलाशी के दौरान आरोपी शिवम के कब्जे से एक बटनदार अवैध चाकू और सात मोबाइल फोन बरामद हुए। जांच में सामने आया कि ये मोबाइल फोन शाहबाद डेयरी थाने में दर्ज विभिन्न ई-एफआईआर से जुड़े हैं। वहीं आरोपी शक्ति के पास से चार अन्य मोबाइल फोन बरामद हुए, जिनका संबंध शाहबाद डेयरी और बुद्ध विहार थाना क्षेत्रों में दर्ज अलग-अलग मामलों से पाया गया। पुलिस ने शिकायतकर्ता राम भवन की मोटरसाइकिल की रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (आरसी) और आधार कार्ड की प्रति भी बरामद की है।

जांच के दौरान पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली। यह मोटरसाइकिल एक फरार आरोपी के पिता राकेश की निशानदेही पर बरामद हुई। पुलिस का कहना है कि इस बरामदगी से मामले की कड़ियां जोड़ने में महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

गिरफ्तार आरोपी शक्ति (25 वर्ष) और शिवम उर्फ आयुष उर्फ बिल्ली (24 वर्ष) दोनों कृष्ण विहार, सुल्तानपुरी के रहने वाले हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार दोनों के खिलाफ पहले से तीन-तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिससे इनके आपराधिक इतिहास की भी पुष्टि हुई है।

पुलिस अब इस पूरे गिरोह के अन्य फरार सदस्यों की तलाश में जुटी है। साथ ही बरामद 11 मोबाइल फोन का विभिन्न मामलों से संबंध खंगाला जा रहा है। जांच एजेंसियां यह भी पता लगा रही हैं कि आरोपी किसी बड़े लूट या मोबाइल चोरी गिरोह से जुड़े हैं या नहीं। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और लूटे गए बाकी सामान की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। मामले की जांच जारी है।

इनसे संबंधितShahbad Dairy RobberyDelhi PoliceOuter North DistrictShahbad Dairy NewsDelhi Crime NewsRobbery Case DelhiMobile RecoveryDelhi Darpan TV
शेयर

लेखक

टिप्पणियाँ

0

चर्चा में शामिल होने के लिए साइन इन करें। टिप्पणियाँ शिष्टता के लिए संचालित होती हैं।

आगे पढ़ें

संबंधित कवरेज

सोनीपत में दिल्ली के कारोबारी से लूट के चार दोषियों को 10-10 साल की कैद70

सोनीपत में दिल्ली के कारोबारी से लूट के चार दोषियों को 10-10 साल की कैद

सोनीपत की अतिरिक्त सत्र अदालत ने जुराब फैक्ट्री मालिक पर जानलेवा हमला कर नकदी और कागजात लूटने वाले चार दोषियों को कठोर कारावास की सजा सुनाई।

गुरुग्राम में रेलवे ट्रैक के पास झाड़ियों में मिला सड़ा-गला शव, जेब से मिली चाबियों से पहचान की कोशिश56

गुरुग्राम में रेलवे ट्रैक के पास झाड़ियों में मिला सड़ा-गला शव, जेब से मिली चाबियों से पहचान की कोशिश

बसई धनकोट रेलवे स्टेशन के पास करीब 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का कई दिन पुराना शव मिलने से सनसनी फैल गई है।

आनंद पर्वत में बेकाबू डीटीसी बस ने कई वाहनों को मारी टक्कर, दो की मौत और दो गंभीर रूप से घायल52

आनंद पर्वत में बेकाबू डीटीसी बस ने कई वाहनों को मारी टक्कर, दो की मौत और दो गंभीर रूप से घायल

टिकरी बॉर्डर की तरफ जा रही बस ने ई-रिक्शा और तीन दोपहिया वाहनों को रौंदा, हादसे के बाद महिला चालक मौके से फरार।