सामग्री पर जाएँ
ताज़ा
रोहतक में करोड़ों की लॉटरी का झांसा देकर महिला से 14.70 लाख रुपये ठगे, पांच आरोपी गिरफ्तारगुरुग्राम में स्टंटबाजी के दौरान खड़ी गाड़ी में मारी टक्कर, रोकने पर कुचलने का प्रयास करने वाले तीन छात्र गिरफ्तारदिल्ली में 180 स्थानों पर लगाए जाएंगे 540 नए पब्लिक ईवी चार्जर, डीटीएल ने शुरू की प्रक्रियादिल्ली में करीब 88 फीसदी महिलाओं को बस और मेट्रो स्टॉप तक पैदल जाना लगता है असुरक्षित: अध्ययनअशोक विहार अग्रवाल वेलफेयर सोसाइटी : सत्ता परिवर्तन के 4 महीने बाद घमासान; पूर्व प्रधान अनिल गुप्ता ने नई कार्यकारिणी पर लगाए गंभीर आरोपभलस्वा डेरी: सरकारी स्कूल में गंदगी का वीडियो बनाने पर अभिभावक पर छेड़छाड़ का आरोप, परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

रोहतक में करोड़ों की लॉटरी का झांसा देकर महिला से 14.70 लाख रुपये ठगे, पांच आरोपी गिरफ्तार

रोहतक में गिरफ्तारी का भय और लॉटरी का लालच दिखाकर महिला से लाखों रुपये ऐंठने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को पुलिस ने पकड़ा।

Delhi Darpan DeskPooja Nagar
Delhi Darpan Desk & Pooja Nagarसमाचार डेस्क
शेयर
26 नवंबर 2026 · 11:10 am289 व्यूज़अपडेटेड 11:10 amnew delhi
रोहतक में करोड़ों की लॉटरी का झांसा देकर महिला से 14.70 लाख रुपये ठगे, पांच आरोपी गिरफ्तार
रोहतक में करोड़ों की लॉटरी का झांसा देकर महिला से 14.70 लाख रुपये ठगे, पांच आरोपी गिरफ्तार — delhi darpan tv

दिल्ली दर्पण ब्यूरो:

रोहतक की प्रीत विहार कॉलोनी में एक महिला को करोड़ों रुपये की लॉटरी निकलने का झांसा देकर 14 लाख 70 हजार रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए रोहतक पुलिस ने इस साइबर ठगी में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि प्रीत विहार कॉलोनी निवासी राजबाला की शिकायत पर साइबर थाने में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। इस मामले की विस्तृत जांच पीएसआई शुभम द्वारा की जा रही है।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि पीड़िता के मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति ने कॉल की थी। फोन करने वाले ने दावा किया कि महिला की 6 करोड़ 80 लाख रुपये की लॉटरी लगी है और उसमें से 70 लाख रुपये उनके खाते में आ चुके हैं।

रकम की पुष्टि करने के बहाने जालसाज ने पीड़िता से उनके बैंक खाते से जुड़ी अहम जानकारी हासिल कर ली। इसके बाद आरोपी ने खुद को दिल्ली पुलिस का अधिकारी बताते हुए महिला को धमकाया कि यदि उन्होंने इस बारे में किसी को बताया तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

गिरफ्तारी की धमकी से डरी महिला ने जालसाजों के कहे अनुसार विभिन्न ट्रांजेक्शन के माध्यम से कुल 14 लाख 70 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। ठगी का अहसास होने पर पीड़िता ने मामले की जानकारी साइबर पुलिस को दी।

पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों में तेलंगाना के रहने वाले कालपिंडी, साई निखिल, तुरुपतीराव और सैयद हामिद शामिल हैं। वहीं गिरोह का पांचवां सदस्य गुरुपाली कर्नाटक का निवासी है।

पुलिस ने सभी पांचों आरोपियों को अदालत में पेश किया है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों से रिमांड के दौरान पूछताछ की जा रही है और गिरोह के नेटवर्क को लेकर जांच जारी है।

इनसे संबंधितdelhi-ncrrohtakRohtak CrimeCyber FraudLottery ScamHaryana Police
शेयर

लेखक

Pooja Nagar
Pooja Nagarयोगदानकर्ता
और इनसे Pooja Nagar

टिप्पणियाँ

0

चर्चा में शामिल होने के लिए साइन इन करें। टिप्पणियाँ शिष्टता के लिए संचालित होती हैं।

आगे पढ़ें

संबंधित कवरेज

गुरुग्राम में स्टंटबाजी के दौरान खड़ी गाड़ी में मारी टक्कर, रोकने पर कुचलने का प्रयास करने वाले तीन छात्र गिरफ्तार77

गुरुग्राम में स्टंटबाजी के दौरान खड़ी गाड़ी में मारी टक्कर, रोकने पर कुचलने का प्रयास करने वाले तीन छात्र गिरफ्तार

गुरुग्राम के मार्बल मार्केट में कार से खतरनाक स्टंट करने और रोकने की कोशिश कर रहे व्यक्ति पर गाड़ी चढ़ाने के आरोप में तीन छात्रों को पकड़ा गया।

भलस्वा डेरी: सरकारी स्कूल में गंदगी का वीडियो बनाने पर अभिभावक पर छेड़छाड़ का आरोप, परिवार ने लगाए गंभीर आरोप1.9 हज़ार

भलस्वा डेरी: सरकारी स्कूल में गंदगी का वीडियो बनाने पर अभिभावक पर छेड़छाड़ का आरोप, परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

भलस्वा डेरी के एक सरकारी स्कूल में गंदगी की शिकायत करने पहुंचे अभिभावक पर महिला शिक्षिका से छेड़छाड़ का आरोप लगने के बाद मामला विवादों में आ गया।

फरीदाबाद OYO होटल में DU छात्रा की संदिग्ध मौत, बॉयफ्रेंड फरार; हत्या का केस दर्ज1.4 हज़ार

फरीदाबाद OYO होटल में DU छात्रा की संदिग्ध मौत, बॉयफ्रेंड फरार; हत्या का केस दर्ज

फरीदाबाद के OYO होटल में DU छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बॉयफ्रेंड फरार, पुलिस हत्या के एंगल से जांच में जुटी।