सामग्री पर जाएँ
ताज़ा
यौन उत्पीड़न के आरोपों पर घिरे जेएनयू के पूर्व प्रोफेसर व सांसद अकोइजम, भाजपा ने की संसद से निलंबन की मांग5 मामलों में शामिल घोषित अपराधी गिरफ्तार, आउटर नॉर्थ की AATS टीम की बड़ी कामयाबीनवरात्रि से दीपावली तक ₹7 लाख करोड़ से अधिक के कारोबार का अनुमान, सेवा क्षेत्र में भी आएगा बड़ा उछाल : कैटमहिलाओं के नाम पर भरोसा अब जोखिम ? मदद मांगकर लूट की कोशिश करने वाली दो महिलाएं गिरफ्तारदिल्ली में वायु प्रदूषण पर 24 घंटे नजर रखेगा AI कंट्रोल सेंटर, 13 नए मॉनिटरिंग स्टेशन भी शुरूजंतर-मंतर के प्रदर्शन स्थल से हटने के बाद चर्चा में रामलीला मैदान, जानिए इसका इतिहास
ताज़ा खबरअपराध

18 सितंबर को DUSU चुनाव: सत्यवती कॉलेज के पास पूर्व छात्र का किडनैप, पिस्तौल की नोक पर पिटाई—क्या 'भाड़े के बाहुबल' से लड़ा जाएगा चुनाव?

-उत्तर-पश्चिम दिल्ली के अशोक विहार स्थित सत्यवती कॉलेज के पास हुई हिंसक घटना -इस बार के चुनावों में मुद्दों से ज्यादा बाहुबल का बोलबाला,छात्र नहीं, बाहरी दबंग: भाड़े पर बुलाए जा रहे गुंडे

Rajender Swami
Rajender SwamiDelhi Darpan
शेयर
4 सितंबर 2026 · 3:45 am4 हज़ार व्यूज़अपडेटेड 3:51 amनई दिल्ली
18 सितंबर को DUSU चुनाव: सत्यवती कॉलेज के पास पूर्व छात्र का किडनैप, पिस्तौल की नोक पर पिटाई—क्या 'भाड़े के बाहुबल' से लड़ा जाएगा चुनाव?
18 सितंबर को DUSU चुनाव: सत्यवती कॉलेज के पास पूर्व छात्र का किडनैप, पिस्तौल की नोक पर पिटाई—क्या 'भाड़े के बाहुबल' से लड़ा जाएगा चुनाव?

राजेंद्र स्वामी , दिल्ली दर्पण -

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) के चुनाव की तारीख तय हो चुकी है और आगामी 18 सितंबर को मतदान होना है। सीजेपी (CJP) आंदोलन के बाद छात्रों का मिज़ाज किस तरफ है, यह तो वोटिंग के दिन साफ होगा ही, लेकिन चुनाव से ठीक पहले हुई एक सनसनीखेज वारदात ने कैंपस राजनीति के खौफनाक पहलू को उजागर कर दिया है।

उत्तर-पश्चिम दिल्ली के अशोक विहार स्थित सत्यवती कॉलेज के पास हुई हिंसक घटना ने साफ कर दिया है कि इस बार के चुनावों में मुद्दों से ज्यादा बाहुबल का बोलबाला दिख रहा है।

छात्र नहीं, बाहरी दबंग: भाड़े पर बुलाए जा रहे गुंडे

इस पूरी वारदात में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि मारपीट और किडनैपिंग का शिकार हुए पीड़ित और हमलावर—दोनों ही पक्षों का वर्तमान में कॉलेज से कोई सीधा पढ़ाई-लिखाई का नाता नहीं है।

Article image
Article image

पीड़ितों में शामिल उदित सत्यवती कॉलेज से पासआउट (पूर्व छात्र) है। वहीं, जिन आरोपियों (अंकित बैंसला, हंस बैंसला और हैप्पी ढेढा) पर किडनैपिंग और जानलेवा हमले का आरोप लगा है, वे भी कॉलेज के छात्र नहीं हैं। स्थानीय दावों और आरोपों की मानें तो 18 सितंबर के चुनाव में दहशत और दबदबा बनाने के लिए बाहरी असामाजिक तत्वों और 'भाड़े के बाहुबलियों' को हायर (Hire) किया जा रहा है। यानी कॉलेज की छात्र राजनीति में अब कैंपस के बाहर से बाहुबल को इंपोर्ट किया जा रहा है।

पिस्तौल की नोक पर अपहरण और गाड़ियों में बेदर्दी से पिटाई

घटना शुक्रवार देर शाम की है। वजीरपुर गांव के शिव शंकर चौक के पास स्कार्पियो और फॉर्च्यूनर जैसी गाड़ियों में सवार होकर आए करीब डेढ़ दर्जन हमलावरों ने सागर नाम के युवक को जबरन गाड़ी में अगवा कर लिया और नागिया पार्क की तरफ ले गए। इसके बाद सागर के फोन से ही सत्यवती कॉलेज के पासआउट छात्र उदित को कॉल कर बुलवाया गया।

पीड़ितों के अनुसार, हमलावरों ने पिस्तौल की नोक पर दोनों को गाड़ी के भीतर बंद करके बेरहमी से पीटा और जान से मारने की धमकी दी। मारपीट के बाद आरोपी दोनों को एक निजी अस्पताल के पास फेंककर फरार हो गए।

अस्पताल में भीड़, पुलिस महकमे में हलचल :

वारदात के बाद परिजनों और नजदीकी लोगों ने घायलों को दीप चंद बंधु अस्पताल पहुंचाया। वहां काफी भीड़ जमा हो गई। घायल युवकों में से एक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया। घायल उदित के पिता दिल्ली पुलिस में हवलदार हैं और वर्तमान में रोहिणी कोर्ट में तैनात हैं।

पुलिस से संपर्क साधने की कोशिश नाकाम :

मामले का सच जानने और पुलिस की आधिकारिक प्रतिक्रिया लेने के लिए दिल्ली दर्पण टीवी की टीम ने संबंधित पुलिस अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया। पुलिस की तरफ से आधिकारिक बयान आते ही खबर को अपडेट किया जाएगा।

18 सितंबर के चुनाव पर उठे गंभीर सवाल :

सत्यवती कॉलेज के बाहर आए दिन होने वाली झड़पों और इस किडनैपिंग कांड ने साफ कर दिया है कि 18 सितंबर को होने वाले DUSU चुनाव केवल वैचारिक नहीं रह गए हैं। यदि चुनाव से दो हफ्ते पहले ही पिस्तौल और लग्जरी गाड़ियों के काफिले के साथ बाहरी तत्व हिंसा फैला रहे हैं, तो 18 सितंबर को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष मतदान कराना दिल्ली पुलिस और DU प्रशासन के लिए बहुत बड़ी चुनौती होगी।

इनसे संबंधितDUSU Election 202618 September PollsSatyawati College ClashAshok Vihar Kidnapping CaseWazirpur CrimeDU Student PoliticsDeep Chand Bandhu HospitalDelhi Darpan TV
शेयर

लेखक

टिप्पणियाँ

0

चर्चा में शामिल होने के लिए साइन इन करें। टिप्पणियाँ शिष्टता के लिए संचालित होती हैं।

आगे पढ़ें

संबंधित कवरेज

महिलाओं के नाम पर भरोसा अब जोखिम ? मदद मांगकर लूट की कोशिश करने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार400

महिलाओं के नाम पर भरोसा अब जोखिम ? मदद मांगकर लूट की कोशिश करने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार

-मदद के बहाने लूट की साजिश! शाहबाद डेयरी पुलिस ने दो महिला स्नैचरों को रंगे हाथ दबोचा - रोहिणी के बवाना-बरवाला नहर रोड पर अस्पताल ले जाने का बहाना बनाकर कार चालक की सोने की चेन झपटी, सतर्क हेड कांस्टेबल संदीप ने मौके पर ही दोनों महिलाओं को दबोच लिया।

ऑपरेशन 'मिलाप' के तहत 17 वर्षीय लापता किशोरी सुरक्षित बरामद, AHTU की टीम को मिली सफलता1.2 हज़ार

ऑपरेशन 'मिलाप' के तहत 17 वर्षीय लापता किशोरी सुरक्षित बरामद, AHTU की टीम को मिली सफलता

दिल्ली पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) ने ऑपरेशन 'मिलाप' के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए अलीपुर थाने में दर्ज मामले की 17 वर्षीय लापता किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने बताया कि किशोरी को सुरक्षित उसके परिजनों तक पहुंचाने के लिए आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई।

ग्रेटर नोएडा और नोएडा के कई स्कूलों को मिली बम की धमकी, पुलिस जांच में नहीं मिली कोई संदिग्ध वस्तु1.1 हज़ार

ग्रेटर नोएडा और नोएडा के कई स्कूलों को मिली बम की धमकी, पुलिस जांच में नहीं मिली कोई संदिग्ध वस्तु

ईमेल के जरिए स्कूलों को उड़ाने की धमकी मिलने के बाद बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड ने परिसरों की सघन तलाशी ली।