सामग्री पर जाएँ
ताज़ा
नई दिल्ली के कनॉट प्लेस में मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर बड़ा प्रदर्शन, कई हिरासत मेंउत्तर प्रदेश से दिल्ली आने वाले रेल यात्रियों को राहत, शकूरबस्ती तक बढ़ाई गईं दो स्पेशल ट्रेनेंदिल्ली में अवैध पोस्टर लगाने वालों पर दर्ज होगी FIR, मुख्यमंत्री ने दिए सख्त निर्देशउत्तराखंड में खाई में गिरी फरीदाबाद के परिवार की कार, 5 लोग घायलसोनीपत में दिल्ली के कारोबारी से लूट के चार दोषियों को 10-10 साल की कैदएलके आडवाणी अस्पताल में भर्ती: सीने में संक्रमण के बाद अपोलो अस्पताल में इलाज, हालत स्थिर

उत्तर पश्चिम दिल्ली के अशोक विहार में दिन-दहाड़े बड़ी वारदात: डिलीवरी बॉय बनकर घर में घुसे 4 बदमाश, महिला के मुंह पर टेप बांधकर चाकू की नोक पर की लूट

अशोक विहार Phase-1 में डिलीवरी बॉय बनकर घुसे 4 बदमाशों ने महिला को बंधक बनाकर चाकू की नोक पर की लूटपाट; 15 मिनट तक तांडव मचाकर नकदी और गहने ले उड़े बेखौफ लुटेरे।

Delhi Darpan Desk
Delhi Darpan Deskसमाचार डेस्क
शेयर
19 अगस्त 2026 · 3:22 am12.6 हज़ार व्यूज़अपडेटेड 3:56 am
उत्तर पश्चिम दिल्ली के अशोक विहार में दिन-दहाड़े बड़ी वारदात: डिलीवरी बॉय बनकर घर में घुसे 4 बदमाश, महिला के मुंह पर टेप बांधकर चाकू की नोक पर की लूट
उत्तर पश्चिम दिल्ली के अशोक विहार में दिन-दहाड़े बड़ी वारदात: डिलीवरी बॉय बनकर घर में घुसे 4 बदमाश, महिला के मुंह पर टेप बांधकर चाकू की नोक पर की लूट — Delhi darpan

-राजेंद्र स्वामी,दिल्ली दर्पण अशोक विहार (दिल्ली): राजधानी दिल्ली के उत्तर पश्चिम जिले के अशोक विहार थाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों का तांडव देखने को मिला है। ई-ब्लॉक (फेज-1) की चौथी मंजिल पर रहने वाले कारोबारी मनोज के घर में दोपहर करीब 11.30 बजे चार अज्ञात बदमाशों ने दिन-दहाड़े डकैती की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने घर में मौजूद महिला मीरा के मुंह और हाथों पर टेप बांधकर, चाकू की नोक पर पूरी लूटपाट की। रेकी करके पहुंचे थे बदमाश, 15 मिनट तक महिला को बनाया बंधक दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए चारों बदमाशों की हरकत देखकर साफ लग रहा था कि वे पूरी रेकी और प्लानिंग के साथ पहुंचे थे। इनमें से एक बदमाश ने डिलीवरी बॉय बनकर दरवाजा खुलवाया। दरवाजा खुलते ही चारों अंदर दाखिल हो गए। बदमाशों ने महिला मीरा के मुंह और हाथ पर टेप चिपका दी और गले पर चाकू रख दिया। करीब 10 से 15 मिनट तक घर में रहकर बदमाशों ने जहां-जहां नकदी और गहने रखे थे, सब समेट लिया। इस दौरान बदमाशों ने महिला को जान से मारने की धमकी दी और परिवार के सदस्यों के बारे में सटीक जानकारी होने की बात कहकर डराया-धमकाया।

  • सीसीटीवी में कैद हुए चेहरे, बेखौफ दिखे आरोपी स्थानीय निवासियों के अनुसार, वारदात से ठीक पहले बदमाशों ने पड़ोस में रहने वाले उमेश सहगल के ड्राइवर से पानी मांगकर पिया था, जिससे साफ है कि उनके सिर पर पुलिस या कानून का कोई खौफ नहीं था। घटना की कुछ तस्वीरें पास में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई हैं।

सूचना के 45 मिनट तक नहीं पहुंची पीसीआर, पुलिस बल तैनात घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना देने के 45 मिनट बाद तक भी पीसीआर मौके पर नहीं पहुंची। इसके बाद पारिवारिक मित्र व पूर्व विधायक हरिशंकर गुप्ता ने सीधे थानाध्यक्ष को मामले की जानकारी दी।

सूचना मिलते ही अशोक विहार थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार, भारत नगर थाना अध्यक्ष रामकिशोर और एसीपी आकाश रावत भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फिलहाल अशोक विहार थाना पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुट गई है।

Article image
Article image
इनसे संबंधितअशोक विहार डकैतीअशोक विहार क्राइमदिल्ली क्राइम न्यूज़डिलीवरी बॉय डकैतीअशोक विहार थानादिल्ली पुलिसक्राइम समाचारअशोक विहार न्यूज़
शेयर

लेखक

टिप्पणियाँ

0

चर्चा में शामिल होने के लिए साइन इन करें। टिप्पणियाँ शिष्टता के लिए संचालित होती हैं।

आगे पढ़ें

संबंधित कवरेज

ऑपरेशन मिलाप: दिल्ली पुलिस ने 13 वर्षीय लापता बच्चे को सुरक्षित खोजा3.1 हज़ार

ऑपरेशन मिलाप: दिल्ली पुलिस ने 13 वर्षीय लापता बच्चे को सुरक्षित खोजा

दिल्ली पुलिस की AHTU टीम ने ऑपरेशन मिलाप के तहत समयपुर बादली से लापता 13 वर्षीय बच्चे को 15 अक्टूबर को सुरक्षित बरामद किया।

5 मामलों में शामिल घोषित अपराधी गिरफ्तार, आउटर नॉर्थ की AATS टीम की बड़ी कामयाबी2.8 हज़ार

5 मामलों में शामिल घोषित अपराधी गिरफ्तार, आउटर नॉर्थ की AATS टीम की बड़ी कामयाबी

-तकनीकी निगरानी और ग्राउंड इंटेलिजेंस के जरिए लंबे समय से फरार चल रहे उद्घोषित अपराधी (PO) विकास उर्फ लाडी को दबोचा -समयपुर बादली थाने के चोरी के मामले में कोर्ट ने किया था घोषित अपराधी, आरोपी पर पहले से 5 आपराधिक मामले दर्ज।

20 आपराधिक मामलों वाला सक्रिय बदमाश और ऑटो लिफ्टर गिरफ्तार, अवैध पिस्टल व चोरी की बाइक बरामद3.2 हज़ार
Breakingभारत

20 आपराधिक मामलों वाला सक्रिय बदमाश और ऑटो लिफ्टर गिरफ्तार, अवैध पिस्टल व चोरी की बाइक बरामद

दिल्ली के समयपुर बादली थाना पुलिस ने 20 आपराधिक मामलों में शामिल सक्रिय ऑटो लिफ्टर सचिन को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से देसी पिस्टल, जिंदा कारतूस और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई।