सामग्री पर जाएँ
ताज़ा
फर्जी DTU एडमिशन रैकेट का भंडाफोड़: 8.5 लाख की ठगी मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, दो भोपाल से दबोचेमतदाता सूची में कथित विसंगतियों पर दिल्ली में विपक्ष का बड़ा प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांगफरीदाबाद में दूध के टैंकर ने बाइक को मारी टक्कर, ट्रैक्टर चालक की मौत और साथी गंभीर रूप से घायलमेरठ में चुनाव आयोग की बड़ी बैठक, 18 जिलों की चुनावी तैयारियों की होगी समीक्षारोहतक में डॉक्टर की कार से लाइसेंसी गन चोरी, इलाके में लगे सीसीटीवी खंगाल रही पुलिसगुरुग्राम में अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत, अज्ञात वाहनों की तलाश में जुटी पुलिस
ताज़ा खबरअपराध

रोहिणी जिला पुलिस ने अवैध शराब तस्कर को किया गिरफ्तार, 5500 शराब क्वार्टर और मारुति ईको कार जब्त

गुप्ता सूचना के बाद बिछाया जाल ' एक गाडीबसहित भारी मात्र में शराब जब्त

Delhi Darpan Desk
Delhi Darpan Deskसमाचार डेस्क
शेयर
17 अक्तूबर 2026 · 6:21 am705 व्यूज़Outer north Delhi
रोहिणी जिला पुलिस ने अवैध शराब तस्कर को किया गिरफ्तार, 5500 शराब क्वार्टर और मारुति ईको कार जब्त
रोहिणी जिला पुलिस ने अवैध शराब तस्कर को किया गिरफ्तार, 5500 शराब क्वार्टर और मारुति ईको कार जब्त — दिल्ली दर्पण
  • मुकेश राणा , दिल्ली दर्पण ब्यूरो

बाहरी दिल्ली । अवैध शराब के कारोबार पर नकेल कसने के अभियान के तहत रोहिणी जिला पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने इलाके में अवैध शराब की तस्करी में लिप्त एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 110 पेटी (लगभग 5,500 क्वार्टर) अवैध शराब और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक मारुति ईको कार बरामद की गई है। गुप्त सूचना पर बिछाया गया जाल रोहिणी जिले में शराब की अवैध बिक्री और तस्करी की चेन को तोड़ने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय निगरानी कर रही थी। इसी क्रम में 15 अक्टूबर को स्पेशल स्टाफ की टीम को कंझावला थाना क्षेत्र में अवैध शराब की एक बड़ी खेप ले जाए जाने की पुख्ता सूचना मिली। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए टीम ने यूईआर-II (UER-II), कंझावला के पास घेराबंदी की और संदिग्ध मारुति ईको कार को रुकवाया। तलाशी लेने पर वाहन के भीतर से 110 पेटियों में भरी 5,500 क्वार्टर अवैध शराब बरामद हुई। आरोपी की पहचान और मामला दर्ज पकड़े गए कार चालक की पहचान 22 वर्षीय मुस्तफा के रूप में हुई है, जो नरेला स्थित रामलीला मैदान के पास झुग्गी का निवासी है। पुलिस ने शराब की पूरी खेप और तस्करी में प्रयुक्त मारुति ईको कार को जब्त कर लिया है। इस संबंध में कंझावला थाने में संबंधित धाराओं (एफआईआर संख्या 523/26) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस टीम की कार्रवाई यह पूरी कार्रवाई एसीपी (ऑपरेशंस) अजमेर सिंह की देखरेख और स्पेशल स्टाफ/रोहिणी के इंस्पेक्टर संदीप गोदारा के नेतृत्व में की गई। इस टीम में सब-इंस्पेक्टर सुमित, हेड कांस्टेबल नवदीप, रवि, प्रदीप, राकेश, जितेंद्र और कांस्टेबल सागर शामिल रहे। पुलिस अब इस मामले में आगे की जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि शराब की यह खेप कहां से लाई जा रही थी और इसे इलाके में किन-किन लोगों तक पहुंचाया जाना था।

भारी मात्र में जब्त शराब
भारी मात्र में जब्त शराब— दिल्ली दर्पण टीवी
शेयर

लेखक

टिप्पणियाँ

0

चर्चा में शामिल होने के लिए साइन इन करें। टिप्पणियाँ शिष्टता के लिए संचालित होती हैं।

आगे पढ़ें

संबंधित कवरेज

फर्जी DTU एडमिशन रैकेट का भंडाफोड़: 8.5 लाख की ठगी मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, दो भोपाल से दबोचे3 हज़ार

फर्जी DTU एडमिशन रैकेट का भंडाफोड़: 8.5 लाख की ठगी मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, दो भोपाल से दबोचे

दिल्ली पुलिस की आउटर नॉर्थ जिला पुलिस ने DTU में एडमिशन दिलाने के नाम पर 8.5 लाख रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया। तीन आरोपी गिरफ्तार, दो भोपाल से पकड़े गए।

फरीदाबाद में दूध के टैंकर ने बाइक को मारी टक्कर, ट्रैक्टर चालक की मौत और साथी गंभीर रूप से घायल1.7 हज़ार

फरीदाबाद में दूध के टैंकर ने बाइक को मारी टक्कर, ट्रैक्टर चालक की मौत और साथी गंभीर रूप से घायल

फरीदाबाद के बिहारी मार्केट चौक के पास ड्यूटी से लौट रहे दो युवकों की बाइक को दूध के टैंकर ने टक्कर मार दी, जिसमें एक की मौत हो गई।

रोहतक में डॉक्टर की कार से लाइसेंसी गन चोरी, इलाके में लगे सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस1 हज़ार

रोहतक में डॉक्टर की कार से लाइसेंसी गन चोरी, इलाके में लगे सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

रोहतक की नेहरू कॉलोनी में सड़क किनारे खड़ी कार से अज्ञात चोरों ने महज 20 मिनट के भीतर 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक पार कर दी।