सामग्री पर जाएँ
ताज़ा
फरीदाबाद OYO होटल में DU छात्रा की संदिग्ध मौत, बॉयफ्रेंड फरार; हत्या का केस दर्जऑपरेशन मिलाप की बड़ी कामयाबी: 15 साल की किशोरी और ढाई साल का मासूम कुछ ही घंटों में बरामद, परिवारों के चेहरे पर लौटी मुस्कानईरान में सत्ता परिवर्तन नहीं, स्थायी समझौता चाहते हैं: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंपदिल्ली की हवा में लगातार चौथे दिन सुधार, एक्यूआई गिरकर 239 पर पहुंचाग्रेटर नोएडा के शारदा विश्वविद्यालय में रविवार को होगी मॉक ड्रिल, आपात स्थिति से निपटने की परखी जाएगी तैयारीअमेरिका में इमिग्रेशन नियमों पर सख्ती: 20 महीनों में 6 हजार से ज्यादा भारतीय गिरफ्तार, 2300 से अधिक डिपोर्ट
ताज़ा खबरभारत

केंद्र सरकार ने 8 हाई कोर्टों को दिए नए मुख्य न्यायाधीश, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिशों को मिली मंजूरी

दिल्ली हाई कोर्ट के जस्टिस वी. कामेश्वर राव बने पटना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, कलकत्ता, बॉम्बे, राजस्थान समेत आठ हाई कोर्टों में नई नियुक्तियां

Delhi Darpan Desk
Delhi Darpan Deskसमाचार डेस्क
शेयर
5 सितंबर 2026 · 8:09 pm4 हज़ार व्यूज़मुंबई उच्च न्यायालय
केंद्र सरकार ने 8 हाई कोर्टों को दिए नए मुख्य न्यायाधीश, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिशों को मिली मंजूरी
केंद्र सरकार ने 8 हाई कोर्टों को दिए नए मुख्य न्यायाधीश, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिशों को मिली मंजूरी

असद अहमद, दिल्ली दर्पण टीवी

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 5 सितंबर 2026 को सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिशों को मंजूरी देते हुए देश के आठ हाई कोर्टों में नए मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति की अधिसूचना जारी कर दी। इन नियुक्तियों का उद्देश्य विभिन्न उच्च न्यायालयों में लंबित रिक्तियों को भरना और न्यायिक प्रशासन को मजबूत करना है।

जारी अधिसूचना के अनुसार, दिल्ली हाई कोर्ट के जस्टिस वी. कामेश्वर राव को पटना हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। वहीं बॉम्बे हाई कोर्ट के जस्टिस रवींद्र वी. घुगे को कलकत्ता हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है।

इसके अलावा छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट, इलाहाबाद हाई कोर्ट के जस्टिस महेश चंद्र त्रिपाठी को बॉम्बे हाई कोर्ट, तथा पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के जस्टिस अश्विनी कुमार मिश्रा को उसी हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

अन्य नियुक्तियों में उड़ीसा हाई कोर्ट के जस्टिस कृष्ण राम मोहापात्रा को छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट, गुजरात हाई कोर्ट के जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट, और राजस्थान हाई कोर्ट के जस्टिस पुष्पेंद्र सिंह भाटी को जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है।

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिशों के आधार पर हुई इन नियुक्तियों को न्यायपालिका में प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने और विभिन्न उच्च न्यायालयों में नेतृत्व को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

इनसे संबंधितHighCourtChiefJusticeSupremeCourtCollegiumCentralGovernmentBombayHighCourtCalcuttaHighCourtLegalNewsPatnaHighCourtIndiaNews
शेयर

लेखक

टिप्पणियाँ

0

चर्चा में शामिल होने के लिए साइन इन करें। टिप्पणियाँ शिष्टता के लिए संचालित होती हैं।

आगे पढ़ें

संबंधित कवरेज

भारत में ड्रग्स का जाल: सीमाओं से लेकर महानगरों तक फैला नशे का कारोबार, युवाओं के भविष्य पर बड़ा खतरा355

भारत में ड्रग्स का जाल: सीमाओं से लेकर महानगरों तक फैला नशे का कारोबार, युवाओं के भविष्य पर बड़ा खतरा

भारत में ड्रग्स का बढ़ता कारोबार, अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क और नशे की गिरफ्त में फंसती युवा पीढ़ी देश के सामने एक गंभीर चुनौती बनती जा रही है।

नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान ने बढ़ाई निगरानी, पीओके में तैनात कीं 50 से अधिक एंटी-ड्रोन यूनिट्स2.8 हज़ार

नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान ने बढ़ाई निगरानी, पीओके में तैनात कीं 50 से अधिक एंटी-ड्रोन यूनिट्स

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तानी सेना ने रणनीति बदलते हुए पुंछ और राजौरी के सामने आधुनिक जैमिंग उपकरण और एयर डिफेंस सिस्टम लगाए हैं।

दीपावली का वास्तविक संदेश: अंतर्मन में भी जलाएँ ज्ञान और विवेक का दीप2.8 हज़ार

दीपावली का वास्तविक संदेश: अंतर्मन में भी जलाएँ ज्ञान और विवेक का दीप

पूज्य संत सुरेश भैयाजी का आध्यात्मिक संदेश, ध्यान योग संस्था एवं अखिल भारतीय संतमत सत्संग, दिल्ली की ओर से समाज को प्रेरणादायक संदेश