अलवर में गरज-चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
अलवर जिले में रविवार को बारिश और आकाशीय बिजली की संभावना जताई गई है, हालांकि 12 अक्टूबर से मौसम साफ होने का अनुमान है।
अलवर जिले में रविवार को मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने जिले में गरज-चमक के साथ बारिश होने और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। इस दौरान लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार रविवार को जिले में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है। दिन के समय बारिश होने से लोगों को उमस और गर्मी से मामूली राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि, तापमान का स्तर ऊंचा रहने से गर्मी का असर पूरी तरह खत्म नहीं होगा।
रविवार सुबह से ही अरावली पर्वत श्रृंखला के आसपास घने बादलों की आवाजाही देखी गई है। इससे पहले शनिवार को भी जिले में बारिश का पूर्वानुमान लगाया गया था, लेकिन दिन भर मौसम सूखा ही बना रहा। बादलों की सक्रियता को देखते हुए आज कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है।
मौसम विभाग के अनुसार 12 और 13 अक्टूबर को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन इन दोनों दिनों के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। इसके बाद 14 और 15 अक्टूबर को आसमान पूरी तरह साफ रहने का अनुमान है। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 36 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच सकता है और न्यूनतम तापमान में भी उतार-चढ़ाव जारी रहेगा।
आकाशीय बिजली और बारिश के खतरे को देखते हुए किसानों के लिए विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने किसानों को सुझाव दिया है कि वे गरज-चमक के दौरान खुले खेतों में काम करने या ऊंचे पेड़ों के नीचे शरण लेने से बचें। रविवार के बाद आगामी दिनों में मौसम शुष्क रहने की संभावना के चलते कृषि गतिविधियों को उसी अनुरूप नियोजित किया जा सकता है।
लेखक




टिप्पणियाँ
0