सामग्री पर जाएँ
ताज़ा
दिल्ली: MCOCA मामले में फरार दो आरोपी गिरफ्तार, ₹30 लाख नकद और थार गाड़ी बरामद; सट्टा अड्डे पर भी छापादिल्ली में CJP के प्रदर्शन से पहले बढ़ी हलचल, जंतर-मंतर पर अनुमति नहीं; सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाईउत्तर-पश्चिम जिला पुलिस हर मोर्चे पर सतर्क : 33 बदमाश गिरफ्तार, ₹35 लाख की चोरी का खुलासा ; महिलाओं की सुरक्षा के लिए पिंक पेट्रोलिंग पर जोरदिल्ली में 45 जेजे क्लस्टरों का होगा इन-सीटू पुनर्वास, डीडीए ने शुरू की 21 हजार परिवारों के लिए प्रक्रियाअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने नोबेल शांति पुरस्कार पर फिर जताया दावा, कहा- मैंने आठ युद्ध खत्म कराएअमेरिका में विदेशी छात्रों के लिए नौकरी पाना होगा मुश्किल, ट्रंप प्रशासन ने ओपीटी पर भारी शुल्क का रखा प्रस्ताव

सोनीपत की ऋषिका काउंटी में निर्माणाधीन साइट से लाखों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

बहालगढ़ थाना क्षेत्र में चोरों ने निर्माणाधीन साइट की खिड़की तोड़कर करीब 8 से 10 लाख रुपये के बिजली और प्लंबिंग के सामान पर हाथ साफ कर दिया।

Delhi Darpan Desk
Delhi Darpan Deskसमाचार डेस्क
शेयर
21 जुलाई 2026 · 1:18 am3 हज़ार व्यूज़
सोनीपत की ऋषिका काउंटी में निर्माणाधीन साइट से लाखों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी
सोनीपत की ऋषिका काउंटी में निर्माणाधीन साइट से लाखों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी — Dainik Bhaskar

हरियाणा के सोनीपत जिले में बहालगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ऋषिका काउंटी में एक बड़ी चोरी का मामला सामने आया है। यहां एक निर्माणाधीन एससीओ (शॉप-कम-ऑफिस) से अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये मूल्य की निर्माण सामग्री और बिजली के उपकरण चुरा लिए हैं। घटना की जानकारी अगले दिन सुबह तब हुई जब लोग निर्माण स्थल पर पहुंचे।

पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, यह वारदात 19 और 20 जुलाई की दरमियानी रात को अंजाम दी गई। चोरों ने निर्माणाधीन साइट की पीछे की खिड़की तोड़कर भीतर प्रवेश किया और वहां बने स्टोर रूम का ताला तोड़ दिया। इसके बाद उन्होंने स्टोर में रखी प्लंबिंग सामग्री, बिजली का सामान और अन्य निर्माण सामग्री चोरी कर ली।

पीड़ित समुंदर सिंह के मुताबिक, चोरों ने केवल स्टोर रूम को ही निशाना नहीं बनाया बल्कि इमारत की छत पर पहले से बिछाई गई बिजली की तारों को भी काट दिया और उन्हें अपने साथ ले गए। चोरी गए सामान में लगभग 7 से 8 लाख रुपये की बिजली की तारें और केबल शामिल हैं। इसके अलावा करीब 1 से 2 लाख रुपये मूल्य की बाथरूम की टोटियां व अन्य प्लंबिंग सामग्री भी गायब है।

गढ़ी बख्तावरपुर निवासी शिकायतकर्ता समुंदर सिंह ने ऋषिका काउंटी की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि काउंटी की सुरक्षा की जिम्मेदारी संबंधित कंपनी की है और घटना के वक्त मुख्य गेट पर सुरक्षा गार्ड तैनात थे, लेकिन निर्माणाधीन एससीओ क्षेत्र में कोई सुरक्षा गार्ड नहीं लगाया गया था। कंपनी के अधिकारियों से बात करने पर उन्होंने इस क्षेत्र को अपने सुरक्षा दायरे से बाहर बताया।

पीड़ित की शिकायत पर बहालगढ़ थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं 305 और 331(4) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शिकायत मिलने के बाद जांच अधिकारी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। फिलहाल पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके और चोरी का सामान बरामद किया जा सके।

इनसे संबंधितdelhi-ncrsonipatdelhi-crimeSonipat CrimeTheft CaseHaryana PoliceSonipat News
शेयर

लेखक

टिप्पणियाँ

0

चर्चा में शामिल होने के लिए साइन इन करें। टिप्पणियाँ शिष्टता के लिए संचालित होती हैं।

आगे पढ़ें

संबंधित कवरेज

दिल्ली: MCOCA मामले में फरार दो आरोपी गिरफ्तार, ₹30 लाख नकद और थार गाड़ी बरामद; सट्टा अड्डे पर भी छापा352

दिल्ली: MCOCA मामले में फरार दो आरोपी गिरफ्तार, ₹30 लाख नकद और थार गाड़ी बरामद; सट्टा अड्डे पर भी छापा

नरेला पुलिस ने MCOCA मामले में दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया। ₹30 लाख नकद, थार गाड़ी बरामद और सट्टा अड्डे से 10 लोग गिरफ्तार।

उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस हर मोर्चे पर सतर्क: 33 बदमाश गिरफ्तार, ₹35 लाख की चोरी का खुलासा; महिलाओं की सुरक्षा के लिए पिंक पेट्रोलिंग पर जो534

उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस हर मोर्चे पर सतर्क : 33 बदमाश गिरफ्तार, ₹35 लाख की चोरी का खुलासा ; महिलाओं की सुरक्षा के लिए पिंक पेट्रोलिंग पर जोर

उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस ने ऑपरेशन सजग में 33 लोगों को पकड़ा, ₹35 लाख की चोरी और पीतमपुरा जेप्टो लूट का खुलासा किया। पिंक फुट पेट्रोलिंग से महिला सुरक्षा पर जोर।

दिल्ली पुलिस ने जाली नोट छापने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़, चार गिरफ्तार; 10.50 लाख रुपये के नकली नोट बरामद524

दिल्ली पुलिस ने जाली नोट छापने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़, चार गिरफ्तार; 10.50 लाख रुपये के नकली नोट बरामद

प्रशांत विहार इलाके में छापेमारी के बाद पुलिस ने गिरोह के सदस्यों को दबोचा, प्रिंटर और सुरक्षा फीचर वाले कोरे कागज भी जब्त किए गए।