सामग्री पर जाएँ
ताज़ा
आउटर नॉर्थ पुलिस ने नाकाम की गैंगवार की साजिश, टिल्लू ताजपुरिया गैंग से जुड़े दो आरोपी गिरफ्तारमॉडल टाउन में चेन स्नैचिंग का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; दो सोने की चेन, खंजर और फर्जी नंबर प्लेट वाली स्कूटी बरामदJNU में भूख हड़ताल से बढ़ा तनाव, 13 मांगों पर अड़े छात्र; प्रशासन से समाधान की मांगMCD के 1,500 स्कूलों में प्रिंटर वितरण शुरू, टैगोर गार्डन में रोबोटिक्स लैब और ‘Science on Wheels’ से मिलेगी डिजिटल शिक्षाऑपरेशन मिलाप: दिल्ली पुलिस ने 13 वर्षीय लापता बच्चे को सुरक्षित खोजागुरुग्राम में वन भूमि पर 45 अवैध निर्माण चिह्नित, नवंबर में चलेगा वन विभाग का बुलडोजर
ताज़ा खबरराजनीति

MCD के 1,500 स्कूलों में प्रिंटर वितरण शुरू, टैगोर गार्डन में रोबोटिक्स लैब और ‘Science on Wheels’ से मिलेगी डिजिटल शिक्षा

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के मार्गदर्शन में निगम स्कूलों में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा, 60 लैपटॉप वाली मोबाइल साइंस लैब और CSR से बुनियादी सुविधाओं का होगा विस्तार।

Rajender Swami
Rajender SwamiDelhi Darpan
शेयर
16 अक्तूबर 2026 · 9:12 am126 व्यूज़नई दिल्ली
MCD के 1,500 स्कूलों में प्रिंटर वितरण शुरू, टैगोर गार्डन में रोबोटिक्स लैब और ‘Science on Wheels’ से मिलेगी डिजिटल शिक्षा
MCD के 1,500 स्कूलों में प्रिंटर वितरण शुरू, टैगोर गार्डन में रोबोटिक्स लैब और ‘Science on Wheels’ से मिलेगी डिजिटल शिक्षा — Delhi darpan

- राजेंद्र स्वामी , दिल्ली दर्पण

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) ने अपने विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के मार्गदर्शन, महापौर प्रवेश वाही के सहयोग और शिक्षा समिति के अध्यक्ष योगेश वर्मा एडवोकेट के नेतृत्व में निगम के 1,500 विद्यालयों में प्रिंटर वितरण शुरू कर दिया गया है। इसके साथ ही टैगोर गार्डन स्थित निगम विद्यालय में रोबोटिक्स लैब का उद्घाटन किया गया है तथा 'Science on Wheels' वैन के जरिए छात्रों तक डिजिटल शिक्षा पहुंचाने की पहल भी शुरू की गई है।

1,500 विद्यालयों में मिलेंगे प्रिंटर आईडीबीआई बैंक के सहयोग से शुरू हुई इस पहल के तहत सभी 1,500 निगम विद्यालयों में प्रिंटर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इससे शिक्षकों को प्रश्नपत्र, अध्ययन सामग्री और अन्य शैक्षणिक दस्तावेज तैयार करने में सुविधा मिलेगी तथा विद्यालयों का प्रशासनिक कार्य भी अधिक प्रभावी होगा।

**1,500 विद्यालयों में मिलेंगे प्रिंटर*
**1,500 विद्यालयों में मिलेंगे प्रिंटर*— Delhi darpan tv

टैगोर गार्डन स्कूल में रोबोटिक्स लैब टैगोर गार्डन स्थित निगम विद्यालय में स्थापित रोबोटिक्स लैब के माध्यम से विद्यार्थियों को रोबोटिक्स, कोडिंग, तकनीकी नवाचार और आधुनिक वैज्ञानिक अवधारणाओं की व्यावहारिक शिक्षा मिलेगी। विद्यालय के म्यूजियम का अधिक से अधिक छात्रों तक लाभ पहुंचाने की भी योजना बनाई गई है, ताकि बच्चों में वैज्ञानिक सोच और रचनात्मकता विकसित हो सके। 'Science on Wheels' से पहुंचेगी डिजिटल शिक्षा MCD ने 60 लैपटॉप से सुसज्जित 'Science on Wheels' वैन भी शुरू की है। यह वैन तय कार्यक्रम के अनुसार विभिन्न निगम विद्यालयों में जाकर छात्रों को डिजिटल शिक्षा, कंप्यूटर प्रशिक्षण और तकनीकी संसाधनों से जोड़ने का काम करेगी।

CSR से बढ़ेंगी बुनियादी सुविधाएं वित्त वर्ष 2026-27 के तहत विभिन्न सार्वजनिक उपक्रमों के CSR सहयोग से विद्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी।

MCD स्कूलों में CSR से बढ़ेंगी बुनियादी सुविधाएं
MCD स्कूलों में CSR से बढ़ेंगी बुनियादी सुविधाएं— delhi darpan

NFL: 350 ट्री गार्ड, 100 तीन-सीटर बेंच, 9 वाटर कूलर और 9 आरओ यूनिट (₹20 लाख) RFCL: 250 तीन-सीटर लोहे की बेंच (₹25 लाख) HURL: 20 वाटर कूलर और 20 आरओ यूनिट (₹13 लाख) इन परियोजनाओं का उद्देश्य स्वच्छ पेयजल, बेहतर बैठने की व्यवस्था और हरित वातावरण को बढ़ावा देना है।

योगेश वर्मा ने क्या कहा? शिक्षा समिति के अध्यक्ष योगेश वर्मा एडवोकेट ने कहा कि उनका लक्ष्य निगम विद्यालयों के प्रत्येक विद्यार्थी को गुणवत्तापूर्ण, तकनीक-सक्षम और कौशल आधारित शिक्षा उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि 1,500 विद्यालयों में प्रिंटर वितरण, रोबोटिक्स लैब और 'Science on Wheels' जैसी पहल बच्चों को भविष्य की तकनीकी चुनौतियों के लिए तैयार करेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षकों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना और विद्यालयों में आधुनिक सुविधाओं का विस्तार शिक्षा समिति की प्राथमिकताओं में शामिल है।

इनसे संबंधितMCDDelhi MCDMCD SchoolsDelhi SchoolsDigital EducationRobotics LabScience on WheelsPrinter DistributionIDBI BankCSR ProjectsEducation NewsDelhi NewsRekha GuptaYogesh VermaPravesh WahiTagore GardenCoding EducationSmart ClassroomNational Education PolicySchool InfrastructureGovernment SchoolsDelhi Municipal CorporationTechnology in EducationScience EducationSchool Development
शेयर

लेखक

टिप्पणियाँ

0

चर्चा में शामिल होने के लिए साइन इन करें। टिप्पणियाँ शिष्टता के लिए संचालित होती हैं।

आगे पढ़ें

संबंधित कवरेज

मॉडल टाउन में चेन स्नैचिंग का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; दो सोने की चेन, खंजर और फर्जी नंबर प्लेट वाली स्कूटी बरामद206

मॉडल टाउन में चेन स्नैचिंग का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; दो सोने की चेन, खंजर और फर्जी नंबर प्लेट वाली स्कूटी बरामद

- दिल्ली के मॉडल टाउन में महिला से चेन लूटने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। दो सोने की चेन, खंजर, फर्जी नंबर प्लेट वाली स्कूटी और मोबाइल बरामद।

कनॉट प्लेस सेंट्रल पार्क बंद करने के NDMC के आदेश पर तत्काल सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार99

कनॉट प्लेस सेंट्रल पार्क बंद करने के NDMC के आदेश पर तत्काल सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के मद्देनजर एनडीएमसी द्वारा सेंट्रल पार्क बंद किए जाने के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने तुरंत सुनवाई से मना किया।

सीजेपी प्रदर्शन पर रोक के फैसले का दिल्ली पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट में किया बचाव, बताया कानून-व्यवस्था के लिए जरूरी91

सीजेपी प्रदर्शन पर रोक के फैसले का दिल्ली पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट में किया बचाव, बताया कानून-व्यवस्था के लिए जरूरी

पुलिस आयुक्त ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर कर कहा कि हिंसक इतिहास वाले संगठन को राष्ट्रीय राजधानी की व्यवस्था बिगाड़ने की अनुमति नहीं दी जा सकती।