सामग्री पर जाएँ
ताज़ा
आउटर नॉर्थ पुलिस ने नाकाम की गैंगवार की साजिश, टिल्लू ताजपुरिया गैंग से जुड़े दो आरोपी गिरफ्तारमॉडल टाउन में चेन स्नैचिंग का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; दो सोने की चेन, खंजर और फर्जी नंबर प्लेट वाली स्कूटी बरामदJNU में भूख हड़ताल से बढ़ा तनाव, 13 मांगों पर अड़े छात्र; प्रशासन से समाधान की मांगMCD के 1,500 स्कूलों में प्रिंटर वितरण शुरू, टैगोर गार्डन में रोबोटिक्स लैब और ‘Science on Wheels’ से मिलेगी डिजिटल शिक्षाऑपरेशन मिलाप: दिल्ली पुलिस ने 13 वर्षीय लापता बच्चे को सुरक्षित खोजागुरुग्राम में वन भूमि पर 45 अवैध निर्माण चिह्नित, नवंबर में चलेगा वन विभाग का बुलडोजर
ताज़ा खबरराजनीति

मॉडल टाउन में चेन स्नैचिंग का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; दो सोने की चेन, खंजर और फर्जी नंबर प्लेट वाली स्कूटी बरामद

- दिल्ली के मॉडल टाउन में महिला से चेन लूटने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। दो सोने की चेन, खंजर, फर्जी नंबर प्लेट वाली स्कूटी और मोबाइल बरामद।

Rajender Swami
Rajender SwamiDelhi Darpan
शेयर
16 अक्तूबर 2026 · 9:27 am203 व्यूज़अपडेटेड 9:29 amNorth west Delhi
मॉडल टाउन में चेन स्नैचिंग का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; दो सोने की चेन, खंजर और फर्जी नंबर प्लेट वाली स्कूटी बरामद
मॉडल टाउन में चेन स्नैचिंग का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; दो सोने की चेन, खंजर और फर्जी नंबर प्लेट वाली स्कूटी बरामद — Delhi darpan

-राजेंद्र स्वामी , दिल्ली दर्पण दिल्ली।

उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस के थाना मॉडल टाउन की क्रैक टीम ने 56 वर्षीय महिला से सोने की चेन लूटने के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से दो सोने की चेन, एक खंजर, वारदात में इस्तेमाल की गई टीवीएस एनटॉर्क स्कूटी और एक मोबाइल फोन बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, 16 अक्टूबर 2026 की सुबह करीब 8:15 बजे मॉडल टाउन-II स्थित शालीमार पार्क में मॉर्निंग वॉक कर रहीं 56 वर्षीय मधु गोयल से चाकू दिखाकर सोने की चेन लूट ली गई। शोर सुनते ही पहले से क्षेत्र में तैनात क्रैक टीम के हेड कांस्टेबल पवन और कांस्टेबल चंदरपाल मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से आरोपी मोहम्मद शमीम उर्फ लल्लू (22) को मौके पर ही दबोच लिया। उसके पास से लूटी गई चेन और एक खंजर बरामद हुआ।

मॉडल टाउन में चेन स्नैचिंग का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, दो सोने की चेन और स्कूटी बरामद
मॉडल टाउन में चेन स्नैचिंग का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, दो सोने की चेन और स्कूटी बरामद— Delhi darpan tv

पूछताछ और पुलिस रिमांड के दौरान मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने सह-आरोपी रोहित उर्फ संदेश उर्फ कांची उर्फ पीयूष (26) को भी गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई टीवीएस एनटॉर्क स्कूटी बरामद हुई, जिस पर आगे और पीछे अलग-अलग नंबर प्लेट लगी थीं। आरोपी के घर से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया।

जांच में पता चला कि बरामद दूसरी सोने की चेन मुकरबा नगर क्षेत्र की एक अन्य वारदात से संबंधित हो सकती है। पुलिस ने इस कार्रवाई से थाना मुखर्जी नगर और मॉडल टाउन के दो अन्य चेन स्नैचिंग मामलों का भी खुलासा होने का दावा किया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी रोहित के खिलाफ चोरी, झपटमारी, लूट और आर्म्स एक्ट समेत 18 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि मोहम्मद शमीम के खिलाफ रेलवे अधिनियम के तहत दो मामले दर्ज हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।

इनसे संबंधितDelhi PoliceModel Town PoliceChain SnatchingDelhi CrimeNorth West District PoliceCrime NewsGold Chain RobberyTVS NtorqDelhi NewsCrime UpdatePolice ActionMukherjee NagarShalimar ParkModel TownRobbery Case
शेयर

लेखक

टिप्पणियाँ

0

चर्चा में शामिल होने के लिए साइन इन करें। टिप्पणियाँ शिष्टता के लिए संचालित होती हैं।

आगे पढ़ें

संबंधित कवरेज

MCD के 1,500 स्कूलों में प्रिंटर वितरण शुरू, टैगोर गार्डन में रोबोटिक्स लैब और ‘Science on Wheels’ से मिलेगी डिजिटल शिक्षा126

MCD के 1,500 स्कूलों में प्रिंटर वितरण शुरू, टैगोर गार्डन में रोबोटिक्स लैब और ‘Science on Wheels’ से मिलेगी डिजिटल शिक्षा

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के मार्गदर्शन में निगम स्कूलों में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा, 60 लैपटॉप वाली मोबाइल साइंस लैब और CSR से बुनियादी सुविधाओं का होगा विस्तार।

कनॉट प्लेस सेंट्रल पार्क बंद करने के NDMC के आदेश पर तत्काल सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार98

कनॉट प्लेस सेंट्रल पार्क बंद करने के NDMC के आदेश पर तत्काल सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के मद्देनजर एनडीएमसी द्वारा सेंट्रल पार्क बंद किए जाने के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने तुरंत सुनवाई से मना किया।

सीजेपी प्रदर्शन पर रोक के फैसले का दिल्ली पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट में किया बचाव, बताया कानून-व्यवस्था के लिए जरूरी90

सीजेपी प्रदर्शन पर रोक के फैसले का दिल्ली पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट में किया बचाव, बताया कानून-व्यवस्था के लिए जरूरी

पुलिस आयुक्त ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर कर कहा कि हिंसक इतिहास वाले संगठन को राष्ट्रीय राजधानी की व्यवस्था बिगाड़ने की अनुमति नहीं दी जा सकती।