सामग्री पर जाएँ
ताज़ा
नई दिल्ली के कनॉट प्लेस में मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर बड़ा प्रदर्शन, कई हिरासत मेंउत्तर प्रदेश से दिल्ली आने वाले रेल यात्रियों को राहत, शकूरबस्ती तक बढ़ाई गईं दो स्पेशल ट्रेनेंदिल्ली में अवैध पोस्टर लगाने वालों पर दर्ज होगी FIR, मुख्यमंत्री ने दिए सख्त निर्देशउत्तराखंड में खाई में गिरी फरीदाबाद के परिवार की कार, 5 लोग घायलसोनीपत में दिल्ली के कारोबारी से लूट के चार दोषियों को 10-10 साल की कैदएलके आडवाणी अस्पताल में भर्ती: सीने में संक्रमण के बाद अपोलो अस्पताल में इलाज, हालत स्थिर

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, इटली की पिस्टल के साथ हथियार तस्कर गिरफ्तार

पूर्वी दिल्ली की AATS टीम ने गाजीपुर इलाके से 24 वर्षीय जुबैर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 'Made in Italy' सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और एक स्कूटी बरामद हुई। पुलिस अब हथियार के सप्लायर और खरीदार की तलाश में जुटी है।

Delhi Darpan Desk
Delhi Darpan Deskसमाचार डेस्क
शेयर
29 जुलाई 2026 · 7:36 am2.1 हज़ार व्यूज़अपडेटेड 7:58 amन्यू दिल्ली अशोक विहार
दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, इटली की पिस्टल के साथ हथियार तस्कर गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, इटली की पिस्टल के साथ हथियार तस्कर गिरफ्तार

इटली की पिस्टल और कारतूस के साथ हथियार तस्कर गिरफ्तार, एएटीएस पूर्वी जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई गाजीपुर (दिल्ली): पूर्वी दिल्ली की एएटीएस (एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वाड) टीम ने अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान शास्त्री पार्क निवासी 24 वर्षीय जुबैर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से 'मेड इन इटली' लिखी एक सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और वारदात/सप्लाई में इस्तेमाल की जा रही सुजुकी एक्सेस स्कूटी बरामद की है। कागजी बाजार के पास जाल बिछाकर दबोचा पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त राजीव कुमार (आईपीएस) के अनुसार, एएटीएस प्रभारी निरीक्षक आनंद सिंह के नेतृत्व और एसीपी ऑपरेशंस की देखरेख में सब-इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार, संदीप सिंह, एएसआई राजीव कुमार, प्रवीण और नीरज की एक विशेष टीम गठित की गई थी। 28 जुलाई को टीम को गुप्त सूचना मिली कि एक युवक अवैध हथियार की खेप लेकर गाजीपुर इलाके में आने वाला है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने पेपर मार्केट, मल्ला कॉलोनी (आईएफसी, गाजीपुर) के पास घेराबंदी कर ट्रैप बिछाया। जैसे ही आरोपी अपनी स्कूटी से वहां पहुंचा, पुलिस टीम ने उसे धर दबोचा। तलाशी लेने पर उसके पास से इटैलियन पिस्टल और कारतूस बरामद हुए। अवैध मुनाफे के लिए बेचने वाला था हथियार पुलिस पूछताछ में आरोपी जुबैर ने खुलासा किया कि उसने यह हथियार और कारतूस आगे किसी को बेचकर भारी मुनाफा कमाने के लिए खरीदे थे। आरोपी चौथी कक्षा तक पढ़ा है और शास्त्री पार्क स्थित फर्नीचर मार्केट में अपने भाइयों के साथ काम करता है। मामले में थाना गाजीपुर में आर्म्स एक्ट की प्रासंगिक धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर आरोपी को पुलिस हिरासत (रिमांड) में ले लिया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने यह हथियार किस मुख्य सप्लायर से खरीदा था और इसे किसे डिलीवर किया जाना था।

इनसे संबंधित#DelhiPolice #EastDelhi #Ghazipur #AATS #ArmsSmuggler #IllegalArms #ItalianPistol #CrimeNews #DelhiCrime #BreakingNews #PoliceAction #ArmsAct #IndiaNews #CrimeUpdate #DelhiNews
शेयर

लेखक

टिप्पणियाँ

0

चर्चा में शामिल होने के लिए साइन इन करें। टिप्पणियाँ शिष्टता के लिए संचालित होती हैं।

आगे पढ़ें

संबंधित कवरेज

सोनीपत में दिल्ली के कारोबारी से लूट के चार दोषियों को 10-10 साल की कैद765

सोनीपत में दिल्ली के कारोबारी से लूट के चार दोषियों को 10-10 साल की कैद

सोनीपत की अतिरिक्त सत्र अदालत ने जुराब फैक्ट्री मालिक पर जानलेवा हमला कर नकदी और कागजात लूटने वाले चार दोषियों को कठोर कारावास की सजा सुनाई।

गुरुग्राम में रेलवे ट्रैक के पास झाड़ियों में मिला सड़ा-गला शव, जेब से मिली चाबियों से पहचान की कोशिश236

गुरुग्राम में रेलवे ट्रैक के पास झाड़ियों में मिला सड़ा-गला शव, जेब से मिली चाबियों से पहचान की कोशिश

बसई धनकोट रेलवे स्टेशन के पास करीब 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का कई दिन पुराना शव मिलने से सनसनी फैल गई है।

शाहबाद डेयरी पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; 11 मोबाइल फोन और अवैध चाकू बरामद1.2 हज़ार

शाहबाद डेयरी पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; 11 मोबाइल फोन और अवैध चाकू बरामद

दिल्ली के शाहबाद डेयरी थाना पुलिस ने चाकू की नोक पर हुई लूट का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने 11 मोबाइल फोन, अवैध चाकू, शिकायतकर्ता के दस्तावेज और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद की। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।