सामग्री पर जाएँ
ताज़ा
रोहतक की सांपला मंडी पहुंचे सहकारिता मंत्री अरविंद शर्मा, फसल खरीद का जायजा ले हुड्डा पर साधा निशानाअमेरिका: वॉशिंगटन डीसी में गोलीबारी के दौरान किशोर की मौत, हमलावर की तलाश में जुटी पुलिसनई दिल्ली में म्यूनिख लीडर्स मीटिंग का आयोजन, वैश्विक भू-राजनीति और सुरक्षा सहयोग पर जुटे दिग्गजगुरुग्राम में दुष्कर्म के झूठे केस की धमकी देकर 90 लाख ऐंठने वाली युवती गिरफ्तारपत्नी की हत्या के मामले में 'अमेरिकन आइडल' के पूर्व प्रतियोगी कालेब फ्लिन को बिना पैरोल उम्रकैद की सजादिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन: 'नशा मुक्त भारत अभियान' के तहत ₹50 करोड़ की हेरोइन जब्त, लखनऊ में अवैध ड्रग फैक्ट्री का भंडाफोड़
ताज़ा खबरसमाज

क्राइम ब्रांच का मानवीय चेहरा: सिर्फ अपराधियों में खौफ ही नहीं, बिछड़ों को अपनों से मिलाने में भी मिसाल पेश कर रही दिल्ली पुलिस

-17 साल के दिव्यांग बच्चे की 4 साल बाद हुयी परिवार में वापसी , छलक उठे ख़ुशी का आंसू -1 साल से लापता विक्षिप्त युवक की शिनाख्त, परिवार को सौंपीं अस्थियां

Delhi Darpan Desk
Delhi Darpan Deskसमाचार डेस्क
शेयर
28 अगस्त 2026 · 6:28 am4 हज़ार व्यूज़अपडेटेड 6:47 amनई दिल्ली
क्राइम ब्रांच का मानवीय चेहरा: सिर्फ अपराधियों में खौफ ही नहीं, बिछड़ों को अपनों से मिलाने में भी मिसाल पेश कर रही दिल्ली पुलिस
क्राइम ब्रांच का मानवीय चेहरा: सिर्फ अपराधियों में खौफ ही नहीं, बिछड़ों को अपनों से मिलाने में भी मिसाल पेश कर रही दिल्ली पुलिस

-राजेंद्र स्वामी , दिल्ली दर्पण

दिल्ली। आम जनता के मन में अक्सर यह धारणा होती है कि पुलिस की क्राइम ब्रांच का काम सिर्फ दुर्दांत अपराधियों, कुख्यात गैंगस्टरों को पकड़ना और बड़े संगीन अपराधों की तफ्तीश करना है। लेकिन दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने इस सोच से इतर अपना एक ऐसा मानवीय चेहरा पेश किया है, जो न सिर्फ सराहनीय है बल्कि समाज के लिए एक प्रेरणादायक मिसाल भी है। क्राइम ब्रांच की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) ने यह साबित कर दिया है कि खाकी वर्दी के पीछे न केवल कठोर कानून-व्यवस्था का तंत्र है, बल्कि एक संवेदनशील दिल भी धड़कता है जो बिछड़े हुए परिवारों को मिलाने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है।

हाल ही में सामने आई दो घटनाएं दिल्ली पुलिस की उत्कृष्ट कार्यकुशलता के साथ-साथ उसकी गहरी मानवीय संवेदनाओं का प्रत्यक्ष प्रमाण हैं:

4 साल से बिछड़े 17 वर्षीय दिव्यांग बच्चे को परिवार से मिलाया

तिमारपुर इलाके से 24 अगस्त 2022 को लापता हुआ 17 साल का दिव्यांग बालक बीते 4 सालों से अपने परिवार से दूर था। मामले की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने इस बच्चे की बरामदगी पर ₹20,000 के इनाम की घोषणा की थी।

AHTU के इंस्पेक्टर मुकेश कुमार और ASI अजय कुमार झा की टीम ने एसीपी सुरेश कुमार के मार्गदर्शन में दिन-रात एक कर दिया। देश भर के एनजीओ, चाइल्ड केयर होम और पुलिस व्हाट्सएप ग्रुप्स में डेटा खंगालने के बाद टीम को पूंठ कलां (पंजाब खोड़) स्थित 'अपना घर आश्रम' में बालक की मौजूदगी का सुराग मिला। 19 अगस्त 2026 को जब 4 साल बाद मां-बाप ने अपने जिगर के टुकड़े को सीने से लगाया, तो पूरे परिवार की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े।

1 साल से लापता विक्षिप्त मृतक युवक की शिनाख्त कर परिवार को सौंपीं अस्थियां

दूसरा मामला अमन विहार से अगस्त 2025 से लापता 38 वर्षीय मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक का है। अप्रैल 2026 में नांगलोई पुलिस द्वारा असहाय हालत में रेस्क्यू कर 'अपना घर आश्रम' में भर्ती कराए गए इस युवक का 18 अगस्त 2026 को बीमारी के कारण निधन हो गया था।

आश्रम के नियमानुसार अस्थियों का लावारिस समझकर विसर्जन होना तय था, लेकिन AHTU की टीम ने युवक के निधन के बाद भी अपनी जिम्मेदारी नहीं छोड़ी। ASI अजय कुमार झा ने आश्रम में पुरानी काउंसलिंग रिपोर्ट्स और पुलिस रिकॉर्ड्स का बारीक मिलान किया, जिससे मृतक की पहचान संभव हो सकी। 24 अगस्त 2026 को वैधानिक औपचारिकताएं पूरी कर क्राइम ब्रांच ने मृतक की अस्थियां उसके भाई को सौंपीं, ताकि परिवार अपने धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार अपने प्रियजन का अंतिम संस्कार कर सके।

इनसे संबंधितदिल्ली पुलिसक्राइम ब्रांचAHTUमुकेश कुमारअजय कुमार झाअपना घर आश्रमतिमारपुरअमन विहारलापता बच्चा
शेयर

लेखक

टिप्पणियाँ

0

चर्चा में शामिल होने के लिए साइन इन करें। टिप्पणियाँ शिष्टता के लिए संचालित होती हैं।

आगे पढ़ें

संबंधित कवरेज

पानीपत: नशा मुक्ति अभियान के तहत पुलिस ने चलाया जागरूकता कार्यक्रम, समाज से की सक्रिय सहयोग की अपील2.3 हज़ार

पानीपत: नशा मुक्ति अभियान के तहत पुलिस ने चलाया जागरूकता कार्यक्रम, समाज से की सक्रिय सहयोग की अपील

पानीपत पुलिस की टीम ने लालबत्ती और रेलवे रोड फ्लाईओवर के पास जागरूकता अभियान चलाकर युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान किया।

पानीपत के सिविल अस्पताल में जहरीला पदार्थ निगलने से यूपी की महिला की मौत, मानसिक तनाव में थी पीड़िता1.7 हज़ार

पानीपत के सिविल अस्पताल में जहरीला पदार्थ निगलने से यूपी की महिला की मौत, मानसिक तनाव में थी पीड़िता

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर की रहने वाली चार बच्चों की मां ने मानसिक परेशानी के चलते कीटनाशक खाया, पानीपत में इलाज के दौरान तोड़ा दम।

सोनीपत के सिसाना गांव में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम, महिलाओं की गोद भराई और बच्चों का अन्नप्राशन संपन्न2.8 हज़ार

सोनीपत के सिसाना गांव में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम, महिलाओं की गोद भराई और बच्चों का अन्नप्राशन संपन्न

खरखौदा के सिसाना गांव में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पोषण और बालिका सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं का लाभ दिया गया।